रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, पेटीएम ने लॉन्च की नई सुविधा
नई दिल्ली। अगर आप भी रेल से यात्रा करते हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है। मोबाइल वॉलेट पेटीएम ने एक नई सुविधा शुरू की है। तो अगर आप पेटीएम का इस्तेमाल करके अपनी ट्रेन टिकट बुक करते हैं तो आपके लिए यह बड़ी खुशखबरी है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

चेक करें पीएनआर स्टेटस
इस नई सुविधा के तहत आप पेटीएम के रेल बुकिंग प्लेटफॉर्म पर ग्राहकों के लिए पीएनआर स्टेटस चेक करने की नई सुविधा शुरू कर दी है। पेटीएम पर टिकट बुकिंग करने के तुरंत बाद से पीएनआर स्टेटस चेक किया जा सकता है। पेटीएम ने कहा है कि इस सेवा के जरिए कस्टमरर एक ही प्लेटफॉर्म पर टिकट की बुकिंग भी करा सकेगा और उसे ट्रैक भी कर सकेगा।

अब तक की सबसे बड़ी सुविधा
भारत में ट्रेन से रोजाना करीब 3 करोड़ लोग यात्रा करते हैं। यह किसी भी माध्यम से यात्रा करने वालों की सबसे बड़ी संख्या है। पेटीएम की तरफ से शुरू की गई इस नई सुविधा के जरिए पेटीएम के ग्राहकों को काफी फायदा होगा। पेटीएम के वाइस प्रेसिडेंट अभिषेक राजन ने कहा है कि इस साल हमने जितने भी फीचर लॉन्च किए हैं, यह उनमें सबसे बड़ा है।

पेटीएम से बुक हुईं 10 लाख से अधिक टिकट
इसी महीने की शुरुआत में पेटीएम ने यह घोषणा की थी कि उसके प्लेटफॉर्म से महीने भर में 10 लाख से भी अधिक ट्रेन टिकट बुक हुई हैं। आपको बता दें कि आईआरसीटीसी के बाद यह दूसरा सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म है जहां से इतनी अधिक मात्रा में ट्रेन टिकट बुक हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications