31 जनवरी से शुरु हो सकता है बजट सत्र, 1 फरवरी को पेश किया जाएगा बजट
वित्त वर्ष 2017-18 के लिए बजट 1 फरवरी को पेश किया जाएगा। वहीं इसके लिए बजट सत्र को 31 जनवरी से बुलाया जा सकता है।
नई दिल्ली। वित्त वर्ष 2017-18 के लिए बजट 1 फरवरी को पेश किया जाएगा। वहीं इसके लिए बजट सत्र को 31 जनवरी से बुलाया जा सकता है। सीसीपीए की मंगलवार को हुई बैठक में इस बावत सहमति बन चुकी है जिसकी जल्द ही घोषणा की जा सकती है। वित्त वर्ष 2017-18 के लिए बजट को एक माह पहले ही पेश किया जा रहा है। वर्तमान केंद्र सरकार ने पुरानी तारीखों से अलग घटकर यह फैसला किया है। साथ ही स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार रेल और आम बजट को एक साथ पेश किया जाएगा। क्योंकि इस बार रेल बजट को आम बजट में ही शामिल कर लिया गया है। सरकार ने साफ किया है कि रेल बजट को सिर्फ नेताओं के फायदे के लिए पेश नहीं किया जा सकता है। रेल बजट को आम बजट के साथ पेश करके देश की अर्थव्यवस्था को और ज्यादा मजबूत किए जाने का काम किया जाएगा। नीति आयोग ने ही सरकार को इस बावत सलाह दी थी कि रेल बजट को आम बजट के साथ पेश किया जाए। वहीं वित्त मंत्री अरुण जेटली स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार रेल और आम बजट एक साथ पेश करेंगे। इस बजट में यह भी उम्मीद जताई जा रही है कि वित्त मंत्रालय आयकर छूट के वर्तमान स्लैब को और ज्यादा करके लोगों को राहत दे सकता है। वहीं उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में भी 1 फरवरी, 2017 को पेश होने वाला बजट असर डाल सकता है।

-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications