Gold Price: पहली बार 60 हजार पार सोना पहुंचा रिकॉर्ड दाम पर, ऐसे में खरीदें-बेचें या होल्ड करें?
सोने की कीमत में रिकॉर्ड उछाल देखने को मिली है। सोमवार को 10 ग्राम सोने का भाव 60 हजार से पार पहुंच गया है। ऐसे में सोना खरीदें-बेचें या फिर होल्ड करें, जानिए...

Gold Prices Hit Record High: सोने के दामों में उछाल जारी है। ऐसे में आम लोगों के लिए सोना खरीदना आसान बात नहीं है। 20 मार्च यानी सोमवार को पहली बार सोने का दाम 60 हजार रुपए से पार चला गया है। 24k गोल्ड की कीमत आज 61570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहंच गई है, जो कि सोना का आजतक का सबसे हाई प्राइज है।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल आया। एमसीएक्स सोना वायदा दोपहर करीब 12:55 बजे 897 रुपये की तेजी के साथ 60,280 रुपये पर कारोबार कर रहा था। एमसीएक्स चांदी की कीमतें भी बढ़ीं और दोपहर 1:23 बजे 599 रुपये की तेजी के साथ 69,100 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या करें, सोना खरीदें-बेचें या फिर होल्ड करें?
आने वाले महीनों में सोना अच्छा प्रदर्शन करेगा
एक्सपर्ट की मानें तो आने वाले दिनों में सोने के दाम और बढ़ेंगे। livemint की रिपोर्ट के मुताबिक अल्फा कैपिटल के को- फाउंडर डॉ. मुकेश जिंदल ने कहा कि निकट अवधि में सोने के अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है, क्योंकि सोने को अमेरिकी डॉलर से फायदा होता है। गोल्ड का यूएसडी इंडेक्स के साथ नेगेटिव रिलेशन है। यूएसडी डॉलर इंडेक्स गिरने पर सोना अच्छा करता है। यूएस डॉलर इंडेक्स 22 अक्टूबर से गिर रहा है और इसी हिसाब से सोने की कीमत 22 अक्टूबर से ऊपर जा रही है। ऐसा जारी रहने की उम्मीद है। क्योंकि उम्मीद हैं कि सिलिकॉन वैली बैंक संकट के बाद यूएस फेड 2023 में दरों में कटौती करेगा और इससे अमेरिकी डॉलर सूचकांक और कमजोर होगा। इसलिए उम्मीद है कि आने वाले महीनों में सोना और महंगा होगा।
वहीं ब्रोकरेज हाउस आईसीआईसीआई डायरेक्ट रिसर्च ने कहा कि एमसीएक्स सोने के दाम बढ़ने की उम्मीद है।एमसीएक्स चांदी की कीमतों में 69,300 के स्तर की ओर बढ़ने की संभावना है। इधर, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना एक साल से अधिक समय में पहली बार 2,000 डॉलर प्रति औंस के ऊपर चढ़ा है।












Click it and Unblock the Notifications