Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Budget 2026 Exclusive: असली फायदा किसे मिला? हल्के में न लें ये बजट, एक्सपर्ट्स ने बताया किन सेक्टर्स को फायदा

Budget 2026 Exclusive: बजट 2026 को लेकर पहली नजर में भले ही यह बजट "कम चमक-दमक वाला" लगे, लेकिन एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इसके भीतर भारत की अर्थव्यवस्था को लंबे समय तक मजबूत करने वाली ठोस नींव छिपी है। यह बजट तात्कालिक राहत से ज्यादा प्रोडक्टिविटी, स्थिरता और भविष्य की ग्रोथ पर फोकस करता दिखता है।

हेडलाइंस से आगे जाकर देखें तो साफ है कि सरकार ने कुछ चुनिंदा सेक्टर्स पर दांव लगाया है, जहां से आने वाले वर्षों में देश को बड़ा फायदा होने वाला है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस बजट को एक्सपर्ट किस तरह से देख रहे हैं, बजट में किस सेक्टर को कितना फायदा होगा। आइए समझते हैं।

Budget 2026 Exclusive

▶️ Budget 2026: असली फायदा किसे मिला?

PlusCash के फाउंडर और CEO प्रणव कुमार ने वनइंडिया से बात करते हुए कहा, सुर्खियों से हटकर देखें तो यह बजट चुपचाप देश की दीर्घकालिक ग्रोथ के मजबूत इंजन तैयार करता दिखता है। उन्होंने कुछ ुप्वाइंट बताए कि इस बजट से असल में किसे फायदा मिलेगा।

  • इंफ्रास्ट्रक्चर और रेलवे (Infrastructure & Railways): लगातार कैपेक्स बढ़ाने पर जोर, बेहतर लॉजिस्टिक्स और कनेक्टिविटी
  • मैन्युफैक्चरिंग और सेमीकंडक्टर (Manufacturing & Semiconductors): मेक इन इंडिया 2.0 को जमीन पर उतारने की ठोस पहल
  • MSME सेक्टर (MSMEs): आसान क्रेडिट, ग्रोथ फंड और लिक्विडिटी सपोर्ट
  • टेक्नोलॉजी और डेटा सेंटर्स (Technology & Data Centres): क्लाउड, AI और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती
  • हेल्थकेयर और बायोफार्मा (Healthcare & Biopharma): रिसर्च, मेंटल हेल्थ और मेडिकल एजुकेशन पर फोकस
  • टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी (Tourism & Hospitality): अनुभव आधारित और हेरिटेज टूरिज्म को बढ़ावा
  • एग्रीकल्चर और ग्रामीण अर्थव्यवस्था (Agriculture & Rural Economy): वैल्यू चेन, फिशरीज और फूड प्रोसेसिंग पर निवेश

▶️ इंफ्रास्ट्रक्चर और रेलवे पर टिकी है ग्रोथ की रफ्तार? (Budget 2026 Infrastructure & Railways )

इंफ्रास्ट्रक्चर और रेलवे को इस बजट का सबसे मजबूत स्तंभ माना जा रहा है। लगातार बढ़ता कैपेक्स, लॉजिस्टिक्स और कनेक्टिविटी पर जोर भारत को मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट के लिए तैयार कर रहा है।

वनइंडिया हिंदी से बात करते हुए प्लसकैश के फाउंडर और सीईओ प्रणव कूमार कहते हैं,"यह बजट दिखावटी नहीं है। इंफ्रास्ट्रक्चर और रेल में निरंतर निवेश देश की उत्पादकता बढ़ाने वाला इंजन है। इससे सप्लाई चेन मजबूत होगी और लॉन्ग टर्म कंजम्पशन को सहारा मिलेगा।"

▶️ TAX में नहीं हुए बदलाव पर एक्सपर्ट की राय

PlusCash के फाउंडर और CEO प्रणव कुमार के मुताबिक, टैक्स के मोर्चे पर बजट 2026 ने संतुलित और सुधारों को आगे बढ़ाने वाला रुख अपनाया है। सरकार ने अचानक या चौंकाने वाले टैक्स बदलावों से बचते हुए स्थिरता, सरलता और भरोसे पर जोर दिया है।

इसका सबसे बड़ा फायदा नौकरीपेशा लोगों और छोटे कारोबारियों को मिलता दिख रहा है, क्योंकि टैक्स सिस्टम में निरंतरता बनी रहने से उन्हें भविष्य की प्लानिंग करने में आसानी होगी। बजट में टैक्स नियमों को सरल बनाने, पारदर्शिता बढ़ाने और कंप्लायंस की प्रक्रिया को ज्यादा आसान और प्रभावी करने की कोशिश साफ नजर आती है। इससे लंबे समय में टैक्स से जुड़ी परेशानियां कम होंगी और लोग स्वेच्छा से टैक्स भरने के लिए प्रोत्साहित होंगे।

प्रणव कुमार मानते हैं कि एक स्थिर और भरोसेमंद टैक्स व्यवस्था ही परिवारों की वित्तीय योजना, बाजार में खर्च करने का भरोसा और देश की आर्थिक रफ्तार को मजबूत बनाए रखती है। इस लिहाज से बजट 2026 टैक्सपेयर्स को राहत देने के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को स्थिर आधार देने की दिशा में एक अहम कदम साबित होता है।

▶️ मैन्युफैक्चरिंग और सेमीकंडक्टर में क्या बदल गया है? (Budget 2026 Manufacturing & Semiconductors)

Make-in-India 2.0 को इस बजट में असली मजबूती मिली है। खासकर सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 और इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए बड़े प्रावधान भारत को टेक्नोलॉजी कंज्यूमर से प्रोड्यूसर बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।

ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक के सीईओ विनोद बाबू बोलिकोंडा कहते हैं, ''ISM 2.0 और ₹40,000 करोड़ का आवंटन भारत को ग्लोबल सेमीकंडक्टर वैल्यू चेन में मजबूत खिलाड़ी बनाएगा। यह इंडिजिनस IP और एडवांस्ड पैकेजिंग को गति देगा।''

▶️ MSME पर बड़ा दांव क्यों है गेमचेंजर? एक्सपर्ट ने क्या कहा (MSME Sector Budget 2026)

बजट में MSME के लिए ₹10,000 करोड़ का फंड और 2000 इंडस्ट्रियल क्लस्टर्स के पुनरुद्धार की घोषणा हुई है। इसे सिर्फ मदद नहीं, बल्कि MSME को "चैंपियन" बनाने की रणनीति माना जा रहा है।

सराफ फर्नीचर के फाउंडर रघुनंदन सराफ कहते हैं, "यह फंड MSME को टेक्नोलॉजी, R&D और ग्लोबल नेटवर्क से जोड़ने का रास्ता खोलेगा। इसका मल्टीप्लायर इफेक्ट ग्रामीण और सेमी-अर्बन इलाकों में लाखों नौकरियां पैदा करेगा।"

वहीं वुडनस्ट्रीट के को-फाउंडर लोकेंद्र राणावत का कहना है,"क्लस्टर आधारित विकास से छोटे कारोबार साझा संसाधनों के साथ बड़े बाजार में टिक पाएंगे। महिलाओं और ग्रामीण उद्यमियों को इससे खास फायदा होगा।"

▶️ हेल्थकेयर और बायोफार्मा को क्यों माना जा रहा है रणनीतिक निवेश? एक्सपर्ट ने समझाया (Budget 2026 Healthcare & Biopharma)

बजट में Biopharma Shakti के लिए ₹10,000 करोड़ का प्रावधान सिर्फ हेल्थ स्कीम नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा कदम माना जा रहा है।

स्टेरिस हेल्थकेयर के चेयरमैन जीवन कसारा कहते हैं, "यह भारत को जेनरिक दवाओं से आगे बढ़ाकर बायोफार्मा सुपरपावर बनाने की तैयारी है। इससे इलाज सस्ता होगा और 2030 तक एक्सपोर्ट तीन गुना हो सकता है।"

▶️ महिलाओं के लिए कौन सा नया रास्ता खुला? (Women Empowerment)

महिला उद्यमियों के लिए She-Mark और She MARTS जैसी पहलें बजट की अहम लेकिन कम चर्चा वाली घोषणाएं हैं। रोसमूर की डायरेक्टर रिधिमा कंसल कहती हैं, "ये पहलें महिलाओं को क्रेडिट, मार्केट और नेटवर्क तीनों देती हैं। इससे न सिर्फ महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी, बल्कि स्थानीय रोजगार भी बढ़ेगा।"

▶️ AI, कंटेंट क्रिएशन और डिजिटल इकॉनमी पर दांव (AI & Creative Economy)

AI मिशन, क्वांटम रिसर्च और AVGC कंटेंट क्रिएटर लैब्स भारत की युवा आबादी के लिए नए अवसर खोल रही हैं। बी ऑनलाइन के फाउंडर हिरण जोशी कहते हैं, "AI और सर्विस सेक्टर पर फोकस भारत को 2047 तक ग्लोबल सर्विस मार्केट में 10% हिस्सेदारी दिला सकता है।"

वहीं टेक कंटेंट क्रिएटर सार्थक शर्मा मानते हैं, "स्कूल और कॉलेज स्तर पर AVGC लैब्स से क्रिएटिव इंडस्ट्री को मजबूत टैलेंट पाइपलाइन मिलेगी।"

बजट 2026 तात्कालिक राहत देने वाला बजट नहीं है, बल्कि यह नींव रखने वाला बजट है। इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग, MSME, हेल्थकेयर, AI और महिला उद्यमिता जैसे सेक्टर्स पर फोकस साफ संकेत देता है कि सरकार भविष्य की ग्रोथ को प्राथमिकता दे रही है। यही वजह है कि एक्सपर्ट्स कह रहे हैं - "इस बजट को हल्के में लेना सबसे बड़ी भूल होगी।"

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+