Stock Markets Holiday: रविवार को शेयर मार्केट खुलेगा या नहीं? नोट कर लें NSE-BSE और कमोडिटी मार्केट का शेड्यूल

Stock Markets Open or Not on Feb 1: आमतौर पर रविवार को जब पूरा देश आराम के मूड में होता है, तब इस बार शेयर और कमोडिटी मार्केट में जबरदस्त हलचल रहने वाली है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 1 फरवरी को पेश किए जाने वाले 'लगातार नौवें' बजट के कारण NSE, BSE और MCX जैसे एक्सचेंजों ने अपनी दशकों पुरानी परंपरा को तोड़ते हुए रविवार को भी कामकाज जारी रखने का फैसला किया है।

स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह केवल दूसरी बार होगा जब रविवार को शेयर बाजार में लाइव ट्रेडिंग होगी। इससे पहले 28 फरवरी 1999 को अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के दौरान रविवार को बजट पेश हुआ था और बाजार खुला था। अब 2026 में ठीक वैसी ही स्थिति बनने जा रही है।

Budget 2026

कमोडिटी मार्केट (MCX/NCDEX) की टाइमिंग

बजट के दिन सोने, चांदी और कच्चे तेल के भावों में होने वाले उतार-चढ़ाव को देखते हुए कमोडिटी एक्सचेंजों ने अपना शेड्यूल जारी कर दिया है। बजट के दिन कमोडिटी मार्केट (MCX और NCDEX) की टाइमिंग की पूरी जानकारी यहां दी गई है:

MCX (Multi Commodity Exchange) - सोना, चांदी, क्रूड ऑयल आदि के लिए:

  • प्री-ओपन सेशन: सुबह 8:45 बजे से शुरू होकर 8:59 बजे तक रहेगा।
  • नॉर्मल ट्रेडिंग: सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक लाइव कारोबार होगा।
  • मॉडिफिकेशन विंडो: क्लाइंट कोड में किसी भी सुधार के लिए शाम 5:15 बजे तक का समय मिलेगा।

NCDEX (National Commodity & Derivatives Exchange)- खेती-बाड़ी (Agri) से जुड़ी चीजों के लिए:

  • प्री-ओपन सेशन: सुबह 9:45 बजे से 10:00 बजे तक चलेगा।
  • नॉर्मल ट्रेडिंग: सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक ट्रेडिंग होगी।
  • मॉडिफिकेशन विंडो: इसमें भी सुधार (Client Code Modification) के लिए शाम 5:15 बजे तक का समय दिया गया है।

नोट: रविवार होने के बावजूद, ये दोनों एक्सचेंज 1 फरवरी को बजट के उपलक्ष्य में निवेशकों के लिए पूरी तरह खुले रहेंगे।

NSE और BSE: इक्विटी ट्रेडर्स के लिए क्या है खास?

शेयर बाजार (Equity Market) भी 1 फरवरी को अपने सामान्य समय यानी सुबह 9:15 से दोपहर 3:30 तक खुला रहेगा। निवेशकों के लिए यह इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि वे वित्त मंत्री के भाषण (सुबह 11 बजे) के दौरान आने वाले बड़े ऐलानों पर तुरंत अपनी पोजीशन ले सकेंगे।

क्या बजट वाले दिन बाजार में 'सुनामी' आती है?

आंकड़ों की मानें तो बजट वाले दिन बाजार बहुत ज्यादा नहीं झूमता।

  • पिछले 15 सालों का रिकॉर्ड: बजट के दिन निफ्टी की औसत चाल मात्र 0.19% रही है।
  • बजट के बाद का हफ्ता: असली खेल बजट के एक हफ्ते बाद शुरू होता है, जब बाजार बजट डे के मुकाबले लगभग 7 गुना ज्यादा रिटर्न या उतार-चढ़ाव दिखाता है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+