Budget 2023: आज निर्मला सीतारमण से क्या-क्या उम्मीदें, जानें 10 बड़ी बातें
Union Budget 2023: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 1 फरवरी सुबह 11 बजे से संसद में अपना बजट भाषण शुरू करेंगी। 2019 के बाद ये पांचवी बार है जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट प्रस्तुत करेंगी।

Union Budget 2023 today: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 1 फरवरी को पूरे साल का बजट पेश करेंगी। 2019 के बाद से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का ये पांचवा बजट है। वैश्विक आर्थिक मंदी के बीच विकास की नींव रखने के लिए निर्मला सीतारमण ये बजट पेश करेंगी। ये बजट भारत की आर्थिक वृद्धि को 6.8 प्रतिशत की अनुमानित दर तक ले जाने की नींव रखेगा। संसद में सुबह 11 बजे से बजट भाषण होगा। बजट के दौरान सीतारमण द्वारा अप्रैल से शुरू होने वाले वित्तीय वर्ष में 544 बिलियन डॉलर से अधिक की खर्च योजना की घोषणा करने की उम्मीद है, ताकि रोजगार को बढ़ावा दिया जा सके, सामाजिक कल्याण को निधि दी जा सके और विनिर्माण के लिए सुविधाएं प्रदान की जा सकें।
बजट 2023 से देशवासियों को क्या-क्या उम्मीदें?
1. ऐसी उम्मीदें हैं कि निर्मला सीतारमण टैक्सपेयर्स के लिए कोई बड़ा फैसला लेंगी। घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए वह प्राइवेट जेट, हेलिकॉप्टर, हाई-एंड इलेक्ट्रॉनिक आइटम और ज्वैलरी जैसी चीजों पर भी इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ा सकती हैं।
2. भारत की बेरोजगारी दर पिछले महीने 16 महीने के उच्च स्तर 8.3 प्रतिशत पर पहुंच गई। डीबीएस समूह की अर्थशास्त्री राधिका राव ने ब्लूमबर्ग को बताया कि फसल बीमा, ग्रामीण सड़क बुनियादी ढांचे और कम लागत वाले आवास पर भी ध्यान देने के साथ ग्रामीण नौकरी पर खर्च इस साल के 730 बिलियन ($ 9 बिलियन) किया जा सकता है।
3. बजट में शिपिंग कंटेनर और खिलौनों जैसे क्षेत्रों के प्रोडक्शन से जुड़े अच्छे फैसले लिए जा सकते हैं।
4. नर्सिंग और मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ाने, राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम में एचपीवी वैक्सीन शुरू करने और प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएमजेएवाई) कवरेज बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किए जाने की उम्मीद है।
5. बजट 2023 भारत में रियल एस्टेट क्षेत्र के लिए अच्छा साबित हो सकता है। रियल एस्टेट के एक्सपर्ट और हितधारकों को सरकार से बहुत उम्मीदें हैं।
6. लाइव मिंट के मुताबिक सरकार भारतीय रेलवे के बुनियादी ढांचे को भी मजबूत करने के लिए रिकॉर्ड बजट दे सकती है। 1 अप्रैल से शुरू होने वाले वित्त वर्ष में रेलवे के लिए सकल बजटीय समर्थन 29 प्रतिशत बढ़कर 1.8 ट्रिलियन रुपये होने की संभावना है। जो चालू वर्ष में 1.4 ट्रिलियन रुपये है।
7. रिपोर्ट के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्रालय ने कई अन्य आवश्यकताओं को शामिल करने का भी प्रस्ताव दिया है। उम्मीद की जा रही है कि उनमें से कुछ को बजट 2023-2024 में शामिल किया जाएगा।
8. ब्लूमबर्ग के मुताबिक इस बजट में मध्यम वर्ग को राहत मिल सकती है। इसके लिए ग्रामीण नौकरियों जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से गरीबों पर ज्यादा से ज्यादा खर्च करने और आयकर स्लैब में कुछ बदलाव किया जा सकता है।
9. केंद्रीय बजट 2023 स्थानीय विनिर्माण के लिए वित्तीय प्रोत्साहन बढ़ाने पर भी केंद्रित हो सकता है।
10. खाने-पीने की चीजें भी सस्ती होने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications