Budget 2020: बाजार में भारी गिरावट, 1000 अंक लुढ़का सेंसेक्स

नई दिल्‍ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में मोदी सरकार का आम बजट पेश कर रही हैं। बजट के दौरान हमेशा शेयर बाजार खुला रहता है। आज शनिवार को भी भारतीय शेयर बाजार खुला है। बीएसई और एनएसई ने इसके बारे में आधिकारिक अधिसूचना जारी की थी। बजट के दौरान सेंसेक्‍स में गिरावट देखने को मिल रही है।

बजट के बीच सेंसेक्‍स में 35.21 अंक की गिरावट, 40,687 पर पहुंचा

दोपहर 3 बजे के करीब शेयर बाजार में एक हजार अंकों से अधिक की गिरावट देखने को मिली और सेंसेक्स 39 हजार के नीचे आ गया। एक दिन में शेयर बाजार में यह बड़ी गिरावट है।

दोपहर 1:50 - इस समय सेंसेक्स 719 अंक की गिरावट के साथ 40,003 अंक पर ट्रेंड कर रहा है और निफ्टी 216 अंक की गिरावट के साथ 11,745 पर ट्रेंड कर रहा है। इस समय पर निफ्टी की 4 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर और 46 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी 50 में सबसे ज्यादा गिरावट बजाज फिनसर्व में 5.24 फीसद देखी जा रही है।

दोपहर 1:32 बजे सेंसेक्स 571.19 अंक यानी 1.40 फीसदी की गिरावट के बाद 40,151.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 207.20 अंक यानी 1.73 फीसदी की गिरावट के बाद 11,754.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दोपहर 12:32 बजे सेंसेक्स 35.21 की गिरावट के बाद 40,687.94 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

शुक्रवार को यह 40,723.49 पर बंद हुआ था। निफ्टी भी नीचे पहुंच गया है। यह 31.35 अंक की गिरावट के साथ 11930.75 पर कारोबार कर रहा है। बजट भाषण शुरू होने के कुछ देर बाद ही इसने 12,017.35 तक की ऊंचाई को छुआ। शुक्रवार को यह 11,962.10 पर बंद हुआ था।

दोपहर 12:19 बजे सेंसेक्स 87.02 अंक यानी 0.21 फीसदी की गिरावट के बाद 40,636.47 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 34.55 अंक यानी 0.29 फीसदी की गिरावट के बाद 11,927.55 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+