Budget 2020: Income Tax स्लैब में बड़ा बदलाव, मिडिल क्लास को मिली बड़ी राहत
नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2020 में नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत दी है। वित्त मंत्री ने मिडिल क्लास को बड़ी राहत देते हुए इनकम टैक्स स्लैब में बड़ा बदलाव करने की घोषणा की है। सरकार ने नौकरी पेशो लोगों को टैक्स में बड़ी राहत देते हुए 5 लाख तक की सालाना आय वालों को टैक्स से राहत दी है। वहीं टैक्स स्लैब में बदलाव करते हुए वित्त मंत्री ने बड़ी राहत दी है।
Recommended Video
वित्त मंत्री ने बजट में ऐलान किया कि अब 5 लाख से 7.56 लाख तक के आय वाले लोगों को 10 प्रतिशत का टैक्स देना होगा। वहीं 7.5 लाख से 10 लाख तक की इनकमवाले लोगों को 15 प्रतिशत इनकम टैक्स देमना होगा। वहीं 10 लाख से 12.5 लाख की आय वाले लोगों को 25 प्रतिशत और 15 लाख से अधिक आय वाले लोगों को 30 प्रतिशत टैक्स लगेगा। वित्त मंत्री ने कहा है कि नई टैक्स दरों से 15 लाख सालाना तक आय वालों को 78 हजार रुपए का तक का फायदा होगा।
Budget 2020: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा ऐलान, LIC में अपना हिस्सा बेचेगी सरकार
Budget 2020 में इनकम टैक्स में बड़ा बदलाव: नया टैक्स स्लैब
- 5 लाख तक कोई टैक्स नहीं
- 5 लाख से 7.5 लाख तक- 10% (पहले 20%)
- 7.5 लाख से 10 लाख तक-15% (पहले 20%)
- 10 लाख से 12.5 लाख तक-20% (पहले 30%)
- 12.5 लाख से 15 लाख तक-25% (पहले 30%)
- 15 लाख से ज्यादा- 30% (पहले की तरह)
- निवेश की छूट ना लेने वालों को ही इन नई दरों का फायदा मिलेगा
आपको बता दें कि इससे पहले 5 लाख से 7.5 लाख की आय पर 20% इनकम टैक्स देना पड़ता था। वहीं 7.5 लाख से 10 लाख तक आय पर 20% टैक्स लगता था। 10 लाख से 12.5 लाख तक की आय पर 30% टैक्स देना पड़ता था। वहीं 12.5 लाख से 15 लाख की आय पर 30% की और 15 लाख से ज्यादा की आय पर 30% देना पड़ेगा।