ग्राहकों को बेहतर सर्विस देने के लिए BSNL और वोडाफोन ने मिलाया हाथ

नई दिल्ली। रिलायंस जियो के बाजार में आने के बाद से टेलीकॉम कंपनियों में भूचाल आ गया है। रिलायंस जियो से अपने ग्राहकों को बचाने के लिए टेलीकॉम कंपनियों के बीच प्राइस वॉर मचा हुआ है। एक के बाद एक सस्ते प्लान लॉच किए जा रहे हैं। इस बीच लोगों को बेहतर सर्विस देने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल और निजी क्षेत्र की कंपनी वोडाफोन ने आपस में हाथ मिलाया है।

bsnl

बीएसएनएल और वोडाफोन ने अखिल भारतीय स्तर पर 2जी अंतर सर्किल रोमिंग करार किया है। इस करार से दोनों ही कंपनियों के ग्राहकों को फायदा मिलेगा। इसके साथ ही कॉल ड्रॉप में भी कमी आएगी।

BSNL का जबरदस्त ऑफर: सिर्फ 9 रुपये में महीने भर इस्तेमाल करें अनलिमिटेड इंटरनेट

बीएसएनएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव के मुताबिक इस करार से वोडाफोन और बीएसएनएल दोनों के ग्राहकों का नेटवर्क कवरेज बढ़ सकेगा। उन्होंने कहा कि इस करार से शहरी क्षेत्रों में उनका नेटवर्क कवरेज बेहतर होगा।

वहीं वोडाफोन इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी सुनील सूद के मुताबिक इस करार से वोडाफोन को अपने 2जी नेटवर्क का और विस्तार करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि वोडाफोन ने अपने नेटवर्क के विस्तार और उन्नयन में उल्लेखनीय निवेश किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+