BSNL का धमाका, 118 रुपए के इस प्लान के सामने Jio भी फेल

नई दिल्ली। जियो के आने के बाद से टेलिकॉम कंपनियों के बीच शुरू हुई प्राइस और डेटा वॉर खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। जियो को टक्कर देने के लिए बाकी की कंपनियां लगातार नए ऑफर्स दे रही है। नए प्लान पेश किए जा रहे हैं। ऐसे में सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ने भी बड़ा धमाका किया है। बीएसएनएल ने 118 रूपए में बेहतरीन प्लान पेश किया है। इस प्लान को प्रीपेड यूजर्स के लिए पेश किया गया है। जिसमें यूजर्स को मात्र 118 रुपए में 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ 1जीबी 4जी डेटा मिल रहा है।

 BSNL का बेहतरीन प्लान

BSNL का बेहतरीन प्लान

बीएसएनएल के इस प्लान को STV-118 का नाम दिया गया है। इस प्लान में यूजर्स को 118 रुपए में रोजाना 3जी और 4जी 1जीबी डाटा के साथ-साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिल रही है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। यानी इस प्लान में आपको 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड 3जी और 4जी 1जीबी डेटा मिल रहा है।

बीएसएनएल के इस ऑफर में और भी बहुत कुछ

बीएसएनएल के इस ऑफर में और भी बहुत कुछ

बीएसएनएल के इस ऑफर में आपको न केवल अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है, बल्कि आअपको बीएसएनएल मुफ्त रिंग बैक टोन की सुविधा भी मिलती है। हालांकि ये ऑफर सिर्फ तमिलनाडु सर्किल के लिए ही पेश की गई है। बीएसएनएअल की वेबसाइट पर इस प्लान को लेकर पूरी जानकारी दी गई है।

जियो के प्लान से टक्कर

जियो के प्लान से टक्कर

आपको बता दें कि बीएसएनएल के इस प्लान के जैसा ही जियो का 98 रुपए का प्लान है। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ 300 एसएमएस और 2जीबी 4जी डेटा मिलता है। गौरतलब है कि 118 रुपए के प्लान के साथ-साथ बीएसएनएल ने 379 रूपए का भी एक प्लान पेश किया है। जिसमें आपको बीएसएनएल टू बीएसएनएल अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ 4जीबी 4जी मिलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+