बीएसएनएल का खास ऑफर, 498 रुपये में पाइये बिना स्पीड लिमिट के असीमित डाटा
498 रुपये के इस डाटा प्लान के तहत देशभर में कोई भी प्रीपेड ग्राहक 14 दिनों तक असीमित डाटा इस्तेमाल कर सकता है। इसमें खास बात है कि कोई नेट स्पीड की कोई लिमिट नहीं होगी।
नई दिल्ली। बीएसएनएल अपने ग्राहकों के लिए खास ऑफर लेकर आया है। कंपनी ने 498 रुपये का प्रमोशनल डाटा प्लान लॉन्च किया है। इस बंपर डाटा प्लान में प्रीपेड यूजर्स को 14 दिनों तक बिना किसी स्पीड लिमिट के अनलिमिटेड डाटा मिलेगा।

प्रीपेड यूजर्स के लिए बीएसएनएल का खास डाटा प्लान
देश में सरकारी क्षेत्र की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने खास प्रीपेड यूजर्स के लिए नया 3जी डाटा प्लान लॉन्च किया है।
498 रुपये के इस डाटा प्लान के तहत देशभर में कोई भी प्रीपेड ग्राहक 14 दिनों तक असीमित डाटा इस्तेमाल कर सकता है। इसमें खास बात है कि कोई नेट स्पीड की कोई लिमिट नहीं होगी। इसमें ग्राहकों को अलग से कोई चार्ज भी नहीं देना पड़ेगा।
बीएसएनएल का ये प्रमोशनल ऑफर है जो 7 जनवरी 2017 तक उपलब्ध रहेगा। कुल मिलाकर बीएसएनएल का ये खास प्लान नए साल पर ग्राहकों के लिए तोहफे जैसा है।
14 दिनों तक पाइये अनलिमिटेड 3जी डाटा
इस खास प्लान का फायदा वर्तमान ग्राहकों के साथ-साथ नए ग्राहकों को भी मिलेगा। बीएसएनएल की ओर से बताया गया कि ये खास प्लान अपने यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया गया है।
अगर कोई ग्राहक इस प्लान का रिचार्ज कराता है तो उसे अगले 14 दिनों तक बिना किसी स्पीड लिमिट के अनलिमिटेड 3जी डाटा मिलेगा। हाईस्पीड नेट मिलने से ग्राहकों को फायदा मिलेगा।
माना जा रहा है कि कंपनी ने ये प्लान रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए लेकर आई है। ऐसा इसलिए क्योंकि रिलायंस जियो अपने ग्राहकों को अनलिमिटेड डाटा और कॉल की सुविधा दे रहा है।












Click it and Unblock the Notifications