BSNL का सबसे किफायती प्लान, 797 ₹ में 300 दिनों तक अनलिमिडेट कॉलिग, डेटा-SMS फ्री
बीएसएनएल अपने ग्राहकों को इन दिनों ज्यादा सस्ते दामों पर कई शानदार बेनिफिट्स अपने रिचार्ज प्लान में ऑफर कर रहा है।

सार्वजनिक क्षेत्र की टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल अपनी सस्ते और बेहद ही किफायती रिचार्ज प्लान के लिए जानी जाती है। कंपनी अपने कस्टमर्स के लिए लगातार सस्ते और सुविधाजनक प्लान प्रस्तुत करती रहती है।
भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) वैसे को 300 दिन वाले कई प्लान अपने कस्टमर्स के लिए लेकर आई है। लेकिन आज हम बीएसएनएल के 797 का एक बेहद खास और किफायती प्लान और उसके बैनिफिट्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
BSNL का 797 रुपये वाला रिचार्ज
बीएसएलन के 797 रुपये के प्रीपेड प्लान में 300 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। ग्राहकों को इस प्लान में असीमित कॉलिंग और रोजाना 2 जीबी डेटा की सुविधा दी जाती है। इस प्लान को लेने वाले यूजर्स लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स का फायदा भी उठा सकते हैं। प्लान के साथ आपको रोजाना 100 एसएमएस फ्री मिलते हैं।
हालांकि, कस्टमर असीमित कॉलिंग और रोजना 2 जीबी डेटा का इस्तेमाल केवल 60 दिनों तक ही कर सकते हैं। इस प्लान में रोजाना की 2 जीबी लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40Kbps पर आ जाएगी।
असीमित कॉलिंग और रोजना 2 जीबी डेटा सुविधा खत्म होने के बाद शेष 240 दिनों के लिए, आपका सिम कार्ड एक्टिव रहेगा और इस दौरान कंपनी से कोई फ्रीबीज नहीं मिलेगा। आपके नंबर पर इनकमिंग की सुविधा जारी रहेगी। पहले इस रिचार्ज में वैधता 365 दिनों की मिलती थी।
अगर इस प्लान के हर महीने के खर्च को देखें तो वो सिर्फ 66 रुपये है। अगर आप लंबी वैलिडिटी के साथ किसी सस्ते और अच्छे रिचार्ज प्लान की तलाश कर रहे हैं। तो बीएसएनएल का यह प्लान आपके लिए अच्छा साबित होगा।












Click it and Unblock the Notifications