जियो को भी मात देता है बीएसएनएल का ये धांसू ऑफर

भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की ओर से 333 रुपये का खास टैरिफ वाउचर प्लान या ट्रिपल एस ऑफर लाया गया है। ये खास ऑफर 17 मई से 19 मई के बीच महज तीन दिनों के लिए प्रभावी होगा।

नई दिल्ली। बीएसएनएल अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए खास अनलिमिटेड डाटा ऑफर लेकर आया है। ये ऑफर मौजूदा ग्राहकों के साथ-साथ नए प्रीपेड ग्राहकों के लिए भी फायदेमंद होगा। कंपनी की ओर से ये खास ऑफर महज तीन दिनों के लिए लाया गया है। आखिर क्या है इस प्लान में और कैसे बीएसएनएल ग्राहकों को ये फायदा पहुंचाएगे...

बीएसएनएल का खास एसटीवी 333 प्लान

भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की ओर से 333 रुपये का खास टैरिफ वाउचर प्लान या ट्रिपल एस ऑफर लाया गया है। ये खास ऑफर 17 मई से 19 मई के बीच महज तीन दिनों के लिए प्रभावी होगा।

प्रीपेड ग्राहकों को लुभाने के लिए खास प्लान

प्रीपेड ग्राहकों को लुभाने के लिए खास प्लान

एसटीवी-333 प्लान के तहत 17 मई से 19 मई के बीच अगर कोई प्रीपेड ग्राहक स्पेशल टैरिफ वाउचर 333 के तहत रिचार्ज कराता है तो उसे 3 जीबी अनलिमिटेड डाटा प्रतिदिन 90 दिनों तक मिलेगा। ये एक प्रमोशनल ऑफर है जो विश्व दूरसंचार और सूचना समिति दिवस के अवसर पर खास तौर से लाया गया है।

बीएसएनएल लाया कई खास ऑफर

बीएसएनएल लाया कई खास ऑफर

बीएसएनएल की ओर से 333 रुपये के स्पेशल टैरिफ वाउचर के साथ-साथ कई प्लान की शुरूआत की है। इनमें 349 रुपये के स्पेशल टैरिफ वाउचर या दिल खोल के बोल और 395 रुपये के स्पेशल टैरिफ वाउचर या नहले पर दहला प्लान शामिल हैं। इन सभी प्लान्स की वैलिडिटी 90 दिन है। एसटीवी 349 प्ला के तहत यूजर्स को रोजाना दो जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कालिंग बीएसएनएल नेटवर्क पर फ्री रहती है, इसके साथ ही 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड डाटा मिलता है।

जियो से टक्कर के लिए लाया खास प्लान

जियो से टक्कर के लिए लाया खास प्लान

इसके साथ-साथ बीएसएनएल के 395 रुपये के स्पेशल टैरिफ वाउचर प्लान में रोजाना ग्राहकों को 2 जीबी डाटा, 3000 बीएसएनएल टू बीएसएनएल फ्री मिनट्स और 1800 मिनट्स अन्य नेटवर्क पर बात करने के लिए मिलते हैं। इनकी वैलिडिटी 71 दिनों की होती है। माना जा रहा है कि बीएसएनएल अपने नए प्लान्स से रिलायंस जियो के 'धन धना धन' ऑफर को टक्कर देने की योजना में है।

सिर्फ तीन दिन के लिए एसटीवी-333 ऑफर

सिर्फ तीन दिन के लिए एसटीवी-333 ऑफर

जियो के इस ऑफर में प्राइम सदस्यों को जिन्होंने 309 और 509 रुपये का रिचार्ज कराया है उन्हें रोजाना क्रमशः 1 जीबी और दो जीबी डाटा मिलेगा। भले ही टेली कंपनियां जियो को टक्कर देने के लिए खास टैरिफ प्लान्स और डाटा प्लान्स ला रही हों, लेकिन जियो के टैरिफ अभी भी देश में प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों कैटेगरी में सस्ते हैं।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+