बीएसएनएल का सबसे सस्‍ता ऑफर: सिर्फ 36 रुपए में 1 जीबी डेटा

डिजिटल इंडिया के समय में स्‍मार्ट फोन के साथ-साथ सस्‍ते इंटरनेट डेटा की की सौगात एक के बाद एक-एक करके मोबाइल सर्विस प्रदाता कंपनियां दे रही हैं।

नई दिल्‍ली। डिजिटल इंडिया के समय में स्‍मार्ट फोन के साथ-साथ सस्‍ते इंटरनेट डेटा की की सौगात एक के बाद एक-एक करके मोबाइल सर्विस प्रदाता कंपनियां दे रही हैं। अब देश के सबसे सरकारी मोबाइल सर्विस प्रदाता कंपनी बीएसएनल ने सिर्फ 36 रुपए में 1 जीबी इंटरनेट डेटा देने की बात कही है।

बीएसएनएल का सबसे सस्‍ता ऑफर: सिर्फ 36 रुपए में 1 जीबी डेटा

बीएसएनल के सहायक महाप्रबंधक सेल्‍स एवं मार्केटिंग अवधेश कुमार की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक सरकारी टेलिकॉम कंपनी ने बाजार में उपलब्‍ध मौजूदा स्‍कीमों में अतिरिक्‍त डेटा ऑफर पेश किया है।

अब ग्राहकों को दो मौजूदा एसटीवी जिसमें 291 रुपए में आठ जीबी और 78 रुपए वाले एसटीवी में 2 जीबी डेटा दिया जाएगा। बीएसएनएल ने दावा किया कि उसकी तरफ से दिया गया यह ऑफर पूरे टेलिकॉम उद्योग में सबसे कम है। बीएसएनल ने बताया कि सबसे सस्‍ती दरों में इंटरनेट उपलब्‍ध कराए जाने का यह ऑफर 6 फरवरी से सारे बीएसएनल ग्राहकों के लिए उपलब्‍ध हो जाएगा।

आपको बताते चले कि मोबाइल सर्विस प्रदाता कंपनी जियो की तरफ से मुफ्त में इंटरनेट दिए जाने के बाद टेलिकॉम सेक्‍टर में सस्‍ती दरों पर इंटरनेट उपलब्‍ध कराने का दौर शुरु हो गया है। अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए कोई भी कंपनी पीछे नहीं रहना चाहती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+