BSNL ने लॉन्च किया 99 रुपये, 319 रुपये का नया प्लान, मिल रही अनलिमिटेड कॉलिंग

नई दिल्ली। भारत संचार निगम लिमिटेड, बीएसएनएल ने आज दो नए प्लान लॉन्च किए हैं। इनमें से पहला प्लान 99 रुपये का है जबकि दूसरा प्लान 319 रुपये का है। बीएसएनएल इस प्लान में अपने इन दोनों प्लान में यूजर्स को बिना किसी लिमिट के अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग की सुविधा दे रहा है।

इतने दिन की मिलेगी वैलिडिटी

इतने दिन की मिलेगी वैलिडिटी

बीएसएनएल ने बताया कि 99 रुपये के प्लान में यूजर्स को 26 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग मिलेगी। वहीं 319 रुपये के प्लान में यूजर्स को 90 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग मिलेगी। हालांकि इस प्लान से इंटरनेट डाटा इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को जरूर निराशा हो सकती है। लेकिन जो यूजर्स इंटरनेट का इस्तेमाल का नहीं करते हैं उनके लिए ये एक शानदार प्लान है।

बीएसएनएल ने लॉन्च किए 2 और नए प्लान

बीएसएनएल ने लॉन्च किए 2 और नए प्लान

बीएसएनएल ने इसके साथ ही दो और धमाकेदार डाटा मिनी पैक लॉन्च किए हैं। पहला प्लान जहां 7 रुपये का वहीं दूसरा प्लान 16 रुपये का है। बीएसएनएल ने अपने दोनों मिनी डाटा पैक को लॉन्च करते हुए बताया कि यूजर्स को सिर्फ 7 रुपये के रिचॉर्ज में 1GB डाटा दिया जाएगा। इस प्लान की वैलिडिटी 1 दिन होगी। वहीं दूसरे प्लान में यूजर्स को 16 रुपये में 2GB डाटा दिया जाएगा। बीएसएनएल ने बताया कि इस प्लान की वैलिडिटी भी 1 दिन की होगी।

बीएसएनएल का मैक्सिमम प्लान

बीएसएनएल का मैक्सिमम प्लान

बीएसएनएल ने इससे पहले 999 रुपये में अपना मैक्सिमम प्लान लॉन्च किया था। 999 रुपये के इस प्लान में यूजर्स को 181 दिनों की वैलिडिटी के साथ हर रोज 1GB अनलिमिटेड डाटा मिलेगा। 1GB की डेली लिमिट खत्म होने के बाद यूजर्स को 40kbps की स्पीड से इंटरनेट मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स को 181 महीने तक लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉलिंग भी अनलिमिटेड फ्री मिलेगी। बीएसएनएल इस प्लान में 181 दिनों तक हर रोज 100 फ्री एसएमएस भी दे रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+