अनिलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ BSNL ने पेश किए दो नए प्लान, जानें क्या हैं फायदे
नई दिल्ली। निजी टेलिकॉम कंपनियों से मिल रही चुनौती के चलते सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ने भी लोगों को लुभाने के लिए दो नए प्लान लॉन्च किए हैं। इन दोनों प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ कॉलर ट्यून जैसे फायदे मिलेंगे। बीएसएनएल ने रिलायंस जियो, एयरटेल, आइडिया जैसी टेलिकॉम कंपनियों से टक्कर लेने के लिए अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए 99 रुपए और 319 रुपए वाले दो प्लान पेश किए हैं।

बीएसएनएल ने पेश किए दो प्लान
बीएसएनएल ने जियो और एयरटेल से मुकाबला लेने के लिए दो प्लान पेश किए है। BSNL ने 99 और 319 रुपए वाले दो प्लान पेश किए हैं। इस प्लान में प्रीपेड यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिल रही है। इस प्लान में यूजर्स को ख़ास तौर से वॉयस कॉलिंग का फायदा मिलेगा। 319 रुपए वाले प्लान की वैधता जहां 90 दिनों की रखी गई है तो वहीं 99 रुपए वाले प्लान की वैधता 26 दिन की होगी।

क्या हैं फायदे
इन दोनों ही प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। 319 रुपए वाले प्लान में यूजर्स 90 दिनों तक देशभर में रोमिंग समेत (मुंबई व दिल्ली सर्कल छोड़कर) अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे तो वहीं 99 रुपए वाले प्लान में 26 दिनों तक यूजर्स देशभर में कहीं भी असीमित कॉल कर सकेंगे, जिसमें रोमिंग कॉल भी शामिल हैं। इन दोनों प्लान में यूज़र को मुफ्त कॉलर ट्यून भी मिल रही है।

बीएसएनएल के प्लान में डेटा नहीं
आपको बता दें कि बीएसएनएल ने इसी तरह के प्लान को पहले कोलकाता सर्किल में लॉन्च किया था। अब उसे देशभर में लागू कर दिया गया है। इससे पहले कंपनी ने IPL के लिए स्पेशल रीचार्ज प्लान पेश किया था। जिसमें 248 रुपए में यूजर्स को 51 दिन के लिए 153 जीबी डेटा मिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications