BSNL ने लॉन्च किया अनलिमिटेड डाटा और कॉलिंग वाला नया प्लान
नई दिल्ली। भारत संचार निगम लिमिटेड, यानी की बीएसएनएल ने अपने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए एक नया प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में बीएसएनएल अपने यूजर्स को बिना किसी डेली लिमिट के साथ, मतलब यानी कि अनलिमिटेड डाटा के साथ अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग ऑफर कर रहा है।

1595 रुपये का है प्लान
बीएसएनएल के इस पोस्टपेड प्लान की कीमत 1595 रुपये है। बीएसएनएल के इस प्लान की वैलिडिटी एक महीने की है। बीएसएनएल से मिली जानकारी के मुताबिक अगर आप बीएसएनएल कस्टमर्स नहीं है तो आपको इस प्लान के लिए 500 रुपये की सिक्योरिटी मनी डिपॉजिट करनी पड़ेगी।

बीएसएनएल के इस प्लान के हैं दो फायदे
बीएसएनएल के इस प्लान के दो फायदे हैं। पहला कि इस प्लान में किसी तरह की डेली लिमिट नहीं है। यानी कि आप चाहें तो 1 दिन में 1GB डाटा यूज करें या 50GB, आपको उसी स्पीड से इंटरनेट मिलता रहेगा। दूसरा, कि इस प्लान में आपको लैंडलाइन नंबर पर भी अनलिमिटेड कॉलिंग फ्री है।

250 SMS मिलेंगे फ्री
इसके अलावा यूजर्स को बीएसएनएल के इस प्लान में 250 एसएमएस भी फ्री में मिलेंगे। हांलाकि यूजर्स को इससे थोड़ी निराशा जरूर हो सकती है। क्योंकि ज्यादातर टेलीकॉम कंपनियां अपने यूजर्स को रोजाना 100 फ्री एसएमएस ऑफर कर रही हैं जबकि बीएसएनएल के इस प्लान में पूरे महीने में सिर्फ 250 एसएमएस ही फ्री में मिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications