जियो-एयरटेल को पछाड़कर BSNL ने लॉन्च किया 499 में मोबाइल फोन, 1 साल की कॉलिंग के साथ और भी ऑफर्स, जानें फोन की खासियत
नई दिल्ली। रिलायंस जियो के आने के बाद से टेलिकॉम कंपनियों के बीच एक दूसरे को पछाड़ने की होड़ मची है। इसी होड़ में अब सरकारी टेलिकॉम कंपनी भारतीय दूरसंचार निगम भी शामिल हो गया है। रिलायंस के जियो फोन और एयरटेल के सस्ते स्मार्टफोन को पछाड़ने के लिए बीएसएनएल ने भी आज सबसे सस्ता मोबाइल फोन लॉन्च कर दिया। फोन की कीमत मात्र 499 रुपए रखी गई है, जबकि इस कीमत में आपको एक साल की कॉलिंग भी सुविधा भी मिल रही है। इस फोन के साथ पहले रिचार्ज पर यूजर्स को 103 रुपए का टॉक टाइम मिल रहा है।

BSNL का मोबाइल फोन
निजी कंपनियों को पछाड़ते हुए आज बीएसएनएल ने अपना मोबाइल हैंडसेट लॉन्च कर दिया। BSNL ने मोबाइल हैंडसेट मेकर Detel के साथ मिलकर सस्ता मबाइल हैंडसेट लॉन्च किया है। इस फोन को Detel D1 का नाम दिया गया है। ये फोन पूरी तरह के एक फीचर फोन है।

कितनी है कीमत
बीएनएनएल के इस फोन की कीमत मात्र 499 रुपए है। इस फोन की वास्तविक कीमत 346 रुपए है, लेकिन बीएसएनएल के बंडल टैरिफ प्लान के साथ इसकी कीमत 499 रुपए रखी गई है। आपको ये फोन 499 रुपए में मिलेगी। इस फोन के साथ आपको एक साल की कॉलिंग भी मिलती है।

क्या है खास
इस फोन की घोषणा जयपुर में की गई। ये फोन पूरी तरह से एक फीचर फोन है। फोन फोन के साथ बीएसएनएल ने टैरिफ प्लान रखा है जिसकी कीमत 153 रुपए है, जिसके बाद इस फोन की कीमत 499 रुपए रखी गई है। इस फोन के साथ जो टैरिफ प्लान दिया गया है उसमें आपको टॉक टाइम के साथ 15 पैसे प्रति मिनट की दर से बीएसएनएल के नेटवर्क पर वॉयस कॉलिंग और दूसरे नेटवर्क पर 40 पैसे प्रति मिनट की दर से वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इस प्लान की वैधता 1 साल की होगी। इतना ही नहीं कॉलिंग के साथ-साथ बीएसएनएल यूजर को 28 दिनों के लिए पर्सनल रिंग बैक टोन फ्री में दे रहा है।

फोन की खासियत
बीएसएनएल के इस फोन की बात करे तो इस फोन में 1.44 इंच मोनोक्रोम डिस्प्ले हा। फोन में GSM 2G नेटवर्क सपोर्ट है। फोन सिंगल सिम सपोर्ट है। फोन की बैटरी 650mAh की है और फोन के साथ टॉर्च लाइट दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications