BSNL यूजर्स घर बैठे ऑनलाइन करा सकते हैं आधार वेरिफिकेशन, जानें पूरी प्रकिया
नई दिल्ली। भारत संचार निगम लिमिटेड, बीएसएनएल ने अपने यूजर्स के आधार का रिवेरिफिकेशन करना शुरू कर दिया है। इसके लिए बीएसएनएल ने एक वेब आधारित एप्लिकेशन भी लॉन्च किया है जिसके जरिए यूजर्स आसानी से घर बैठे अपना आधार वेरिफाई करा उसे मोबाइल नंबर से लिंक करा सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रकिया

पहले चरण में ये यूजर्स है शामिल
बीएसएनएल ने बताया कि कंपनी ने अभी आधार रिवेरिफिकेशन का पहला चरण शुरू किया है। इस चरण में बीएसएनएल प्रवासी भारतीय (एनआरआई), वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांगों को इस कैटेगरी में रखा है। बीएसएनएल ने बताया कि उसने उन्हीं को वरिष्ठ नागरिक माना है जिनकी उम्र 1 जनवरी 2008 तक 70 साल हो चुकी है।

ऐसे कराएं वेरिफिकेशन
इसके लिए आपको सबसे बीएसएनएल की आधिकारिक वेबसाइट http://www.bsnl.co.in/ खोलना होगा। वेबसाइट खोलते ही REVERIFICATION का टैब दिखेगा। इस पर क्लिक करते हुए एक दूसरा विंडो खुलेगा। यहां आपसे आपका नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी मांगा जाएगा। इसे भरने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। इस ओटीपी के बाद आप इसे लॉगइन करेंगे जहां आपसे कुठ और जनाकारियां मांगी जाएगी।

प्रशासन जांचेगा आपकी जानकारी
इन जानकारियों को भरने के बाद आपकी जानकारी को स्थानीय प्रशासन के पास वेरिफाई करने के लिए भेजा जाएगा। प्रशासन द्वारा आपकी जानकारी को वेरिफाई करने के बाद आपके पास बीएसएनएल एक मैसेज भेजगा जिसमें आपकी जानकारी की रिवेरिफिकेन प्रकिया पूरी होने की जानकारी दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications