जानिए गांवों को आधुनिक बनाने के क्या होंगे प्रयास

डिजीटल भारत
डिजिटल भारत पहल के तहत राष्ट्रीय ग्रामीण इंटरनेट एवं प्रौद्योगिकी मिशन सरकार गांवों में ब्रॉडबैंड की स्थापना पर ध्यान दिया जाएगा। जिससे गांव के लोग भी इंटरनेट से जुड़ सकेंगे।
किसानों को मिलेगा टीवी
वित्तमंत्री अरुण जेटली ने बताया कि गांवों को आधुनिक चीजों से जोड़ने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए गांवों में किसानों को टीवी दिया जाएगा। जिसके जरिए किसान महत्वपूर्ण जानकारियां भी हासिल कर सकेंगे।
रियलटाइम डाटा दिया जाएगा
किसानों को हर समय जागरुक करने के लिए कृषि, बीज तथा मंडी के भावों से जुड़े रियल टाइम यानी नई-नई जानकारियां जल्द से जल्द प्रदान करने के लिए ब्रॉडबैंड तथा रेडियों के माध्यम से दी जाएगी।
किसान चैनल शुरू किया जाएगा
बजट में यह भी प्रावधान है कि किसानों को कृषि से जुड़ी जानकारियां पल-पल पहुंचाते रहने के लिए किसान टीवी चैनल शुरू किया जाएगा। जिसके जरिए किसानों को आधुनिक तकनीक व अाधुनिक कृषि करने के तरीकों के बारे में बताया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications