सलमान खान ने लॉन्च किया देश का पहला क्रिप्टो टोकन GARI, जानें क्या है ये और कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल
सलमान खान ने लॉन्च किया देश का पहला क्रिप्टो टोकन GARIस जानें क्या है ये और कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल
नई दिल्ली, 185 अक्टूबर। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने देश का पहला क्रिप्टो टोकन गारी( Gari) लॉन्च किया है। आपको बता दें कि सलमान पॉपुलर सोशल शॉर्ट वीडियो ऐप 'चिंगारी' के ब्रांड एंबेसडर हैं। इस ऐप ने देश का पहला सोशल क्रिप्टो टोकन लॉन्च किया है। इसके साथ ही सलमान खान ने रील्स और शॉर्ट वीडियोज बनाने वालों को अब कमाई का भी मौका दे दिया है।

क्या है क्रिप्टो टोकन Gari
'चिंगारी' एक पॉपुलर क्रिएडिट वीडियो ऐप हैं, जहां लोग अपनी क्रिएटिविटी के साथ रील्स और शॉर्ट वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। अब इस कंपनी ने दश का पहला सोशल क्रिप्टो टोकन Gari लॉन्च किया है। सलमान खान इसक भी ब्रांड एंबेसडर होंगे। कुळ दिन पहले ही सलमान खान ने एक ट्वीट के जरिए इस ओर इशारा किया था। जिसमें उन्होंन कहा था कि जल्द ही चिंगारी इन ऐप गार टोकन पेश करने जा रहा है, जिसमें आप वीडियो एनएफटी खरीद सकते हैं। यानी इसके जरिए अब लोग क्रिएटिविटी के साथ-साथ पैसा भी कमा सकेंगे। क्रिएटर्स अपनी कंटेंटस वीडियो के आधार पर कॉइन जमा करके कमाई कर सकेंगे।
कैसे होगी कमाई
इसके लॉन्चिंग पर चिंगारी के सीईओ सुमित घोष ने कहा कि ये प्लेटफॉर्म क्रिएटर्स को कंटेंट बनाने, देखने के लिए क्रिप्टो टोकन प्राप्ट करने की अनुमति देगा। क्रिएटर्स अपने टेलेंट का मोनेटाइजेशन कर सकेंगे और सोशल प्लेटफॉर्म के माध्यम कमाई कर सकेंगे। चिंगारी के मुताबिक वो इस टोकन फंड का इस्तेमाल अपने प्लेटफॉर्म पर कंटेंट बनाने वालों को उनके कंटेंट से कमाई करने में मदद के लिए करेंगे। क्रिएटर्स अपने कंटेंट से जोड़ने, लेन-देन करने, गवर्नेंस वोट देने, और इंगेजमेंट बढ़ाने के लिए GARI टोकन का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी GARI टोकन से पुरस्कृत किया जाता है। उपयोगकर्ता चिंगारी एप्लिकेशन के माध्यम से शॉर्ट फॉर्म वीडियो बना और साझा कर सकते हैं। इसक अलावा कंपनी क्रिएटर्स को GARI टोकन से पुरस्कृत करेंगे। इसका इस्तेमाल इन एंड आउट दोनों जगहों पर होगा। इसक अलावा यूजर्स और क्रिएटर्स GARI टोकन का इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय उद्देश्य के लिए भी कर सकते हैं। धीरे-धीरे इसका विस्तार किए जाने की तैयारी है।












Click it and Unblock the Notifications