अगर करते हैं Cryptocurrency में निवेश तो जानें साल 2021 में टॉप पर रही कौन सी क्रिप्टोकरेंसी?
अगर करते हैं Cryptocurrency में निवेश तो जानें साल 2021 में टॉप पर रही कौन की क्रिप्टोकरेंसी?
नई दिल्ली, 27 दिसंबऱ। क्रिप्टोकरेंसी में निवेश का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है। लोग बढ़चढ़ कर इस क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर रहे हैं। कम समय में अधिक पैसा कमाने के लिए ये लोगों के बीच खूब लोकप्रिय हो गया है। क्रिप्टो बाजार में बिटक्वाइंन Ethereum, Shiba Inu जैसे कई क्रिप्टोकरेंसी हैं, जो ट्रेंड में हैं और लोग उनमें खूब निवेश करते हैं। जहां कुछ क्रिप्टोकरेंसी ट्रेंड में है तो वहीं Tether और USD कॉइन जैसे स्टेबल भी हैं। हम आपको आज उन 5 टॉप क्रिप्टो के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने साल 2021 में खूब धूम मचाई और रिटर्न के मामले में टॉप पर रहें।

बिटक्वाइन सबसे ऊपर
साल 2021 में टॉप क्रिप्टोकरेंसी की बात करें तो बिटक्वाइन सबसे ऊपर है। 2009 में बनाई गई क्रिप्टो करेंसी Bitcoin सबसे ज्यादा फेमस है। जहां पांच साल पहले बिटक्वाइन की कीमत 500 डॉलर थी तो वहीं आज इसकी कीमत 48209 डॉलर है। साल 2021 में भी Bitcoin खूब चमका और सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाला क्रिप्टो बन गया। यह दुनिया की सबसे महंगी क्रिप्टो करेंसी बन गई है।
बिटक्वाइंन के अलावा Ethereum इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। इसमें 9 नवंबर, 2021 में जबरदस्त ग्रोथ देखी गई है , जब इसकी कीमत 4700 डॉलर को भी पार कर गई। इसके अलावा इस लिस्ट में शीबा इनु है। इसे अगस्त 2020 में लॉन्च किया गया था। एक साल के भीतर ही इसने जबरदस्त रिटर्न देकर क्रिप्टो बाजार को हिलाकर रख दिया। इसकी कीमत ने ऐसी रफ्तार पकड़ी की एक साल के भीतर ही ये टॉप 5 में आ पहुंचा। इसके अलावा Solana ने भी निवेशकों को खूब फायदा दिया। अप्रैल 2021 से इसकी कीमत में जबरदस्त उछाल आया। क्रिप्टो एक्सपर्ट के मुताबिक आने वाले कई सालों में ये करेंसी निवेशकों को खूब मालामाल करेगा। इसके अलावा Avalanche भी साल 2021 में टॉप रिटर्न देने वाले क्रिप्टोकरेंसी में शामिल हो गया।












Click it and Unblock the Notifications