Bitcoin Pizza Day: 37 करोड़ डॉलर का 2 पिज्जा, पहले बिटकॉइन ट्रांजेक्शन की पूरी कहानी

नई दिल्ली, 22 मई। बिटकॉइन पिज्जा डे, आपको शायद ये सुनने में थोड़ा अलग लगता हो लेकिन क्रिप्टोकरेंसी के समर्थक 22 मई को इसी दिन के रूप में मनाते हैं। साल 2010 में आज ही के दिन 22 मई को बिटकॉइन से पहला ट्रांजेक्शन वास्तविकता बना था जब एक सॉफ्टवेयर डेवलपर लैज्लो हैनीज ने दो पिज्जा के बदले 10,000 बिटकॉइन अदा किए थे।

26 अरब से ज्यादा आज कीमत

26 अरब से ज्यादा आज कीमत

जी हां चौंकिए मत है, 10,000 रुपये डा डॉलर नहीं बल्कि 10,000 बिटकॉइन में दो पिज्जा खरीदे गए थे। ये बिटकॉइन की दुनिया का पहला कॉमर्शियल ट्रांजेक्शन था।

अगर दो पिज्जा की कीमत का आज हिसाब लगाएं तो हैरान रह जाएंगी। पिछला सप्ताह बुरा गुजरने के बाद इस समय दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी 37,000 डॉलर पर कारोबार कर रही है। इस हिसाब से दस हजार बिटकॉइन की कीमत आज 37 करोड़ डॉलर (करीब 26.97 अरब रुपये) होती है।

2010 में नहीं था घाटे का सौदा

2010 में नहीं था घाटे का सौदा

अगर आज उन दो पिज्जा की कीमत आंकी जाए तो यह 37 करोड़ डॉलर ठहर रही है लेकिन ऐसा तब होता अगर वे दो पिज्जा आज खरीदे जाते। साल 2010 में जिस समय ये दो पिज्जा खरीदे गए थे तब ये सौदा बहुत घाटे का नहीं था। उस समय इन दो पिज्जा की कीमत 25 डॉलर थी जबकि 10,000 बिटकॉइन करीब 41 डॉलर की थी।

लेकिन खरीद के बाद ही लैज्लो का पिच्छा लगातार महंगा होता गया। इस खरीद के बाद बिटकॉइन की कीमत बढ़ रही थी और 9 महीने बाद ये दो पिज्जा 10,000 डॉलर की कीमत के हो गए थे क्योंकि उस समय बिटकॉइन ने 1 डॉलर की कीमत हासिल कर ली थी। जबकि 2015 में ये दो पिज्जा 24 लाख डॉलर के हो गए थे।

क्या है बिटकॉइन

क्या है बिटकॉइन

बिटकॉइन ब्लॉकचेन पर आधारित एक वर्चुअल करेंसी है जिसे 2009 में सातोशी नाकामोटो ने बनाया था। इसे विस्तृत श्वेत पत्र के साथ लॉन्च किया गया था। नाकामोटो का इरादा बिटकॉइन को एक प्रमुख विकेंद्रीकृत डिजिटल मुद्रा बनाने का था। बिटकॉइन समर्थक क्रिप्टोक्यूरेंसी को डिजिटल गोल्ड और मुद्रास्फीति के खिलाफ बचाव के रूप में देखते हैं।

बिटकॉइन की शक्तिशाली कम्यूटर की मदद से माइनिंग की जाती है। लेकिन बड़ी संख्या में इसकी माइनिंग नहीं की जा सकती है यही वजह है कि इसकी कम आपूर्ति इसे सोने या हीरे जैसी धातुओं की तरह ही मूल्यवान बनाती है। विश्लेषकों का कहना है कि बिटकॉइन की एक निश्चित मात्रा के चलते इसकी कीमत बढ़ती रहेगी। यही वजह है कि भले ही इसकी कीमतों में उतार-चढ़ाव आता रहता है, बावजूद इसके लंबी अवधि के लिए निवेशक बिटकॉइन को ही चुनते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+