बिटकॉइन में मामूली बढ़त, सोलाना में 7% की उछाल, जानिए टॉप क्रिप्टोकरेंसी की कीमत
नई दिल्ली, 14 सितम्बर। पिछले कुछ दिनों से क्रिप्टो बाजार में बड़ी गिरावट के बीच कुछ प्रमुख डिजिटल टोकन को छोड़कर अधिकांश क्रिप्टोकरेंसी उभार की ओर हैं। हालांकि क्रिप्टोकरेंसी बाजार में मामूली घटोतरी देखी गई है और ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट कैप 2.06 ट्रिलियन डॉलर पर रहा जो कि पिछले दिन के मुकाबले 0.85 प्रतिशत नीचे है। हालांकि पिछले पिछले 24 घंटे में कुल क्रिप्टोकरेंसी बाजार की मात्रा 28.7 प्रतिशत बढ़ी है और यह 139.62 अरब डॉलर रही।

अगर स्थिर सिक्कों की बात करें तो सभी स्थिर सिक्कों का मूल्य 109.44 अरब डॉलर पर रहा है जो कि 24 घंटे में कुल क्रिप्टो मात्रा का 78.39 प्रतिशत है।
बिटकॉइन की कीमतें लगभग स्थिर
दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन मंगलवार सुबह 7.35 बजे 45,160 डॉलर की कीमत पर थी। पिछले 24 घंटे में इसमें 0.32 प्रतिशत की हल्की बढ़त देखी गई है और क्रिप्टो बाजार में इसका प्रभुत्व 41.28 प्रतिशत पहुंच गया है।
बिटकॉइन ने पिछले सप्ताह में लगभग 20 प्रतिशत का महत्वपूर्ण सुधार देखा है। बिटकॉइन अगस्त के अंत में 50,000 डॉलर के ऊपर पहुंच गई थी लेकिन फिर से यह लुढ़ककर 43,000 डॉलर तक लुढ़क गई थी। यह पिछले कुछ दिनों से 44 हजार से 46 हजार डॉलर के बीच कारोबार कर रही है।
वालमार्ट के नाम पर धोखाधड़ी
इस बीच मीडिया प्लेटफॉर्म ने ग्लोबल न्यूजवायर की उस खबर को वालमार्ट ने गलत बताया है जिसमें लाइटकॉइन के साथ कंपनी की साझेदारी के बारे में कहा गया था जिसके कारण लाइटकॉइन में 30% तक उछाल आ गया। वालमार्ट ने कहा है कि वह इस बात की जांच कर रहा है कि यह बयान कैसे प्रकाशित किया। वॉलमार्ट ने बयान जारी कर कहा कि प्रेस विज्ञप्ति धोखाधड़ी थी।
कार्डानो और डोजकॉइन को छोड़कर शीर्ष 10 क्रिप्टोकरेंसी में से 8 ऊपर कारोबार कर रही थी। पिछले दिनों तेजी से बढ़त दर्ज करने वाली सोलाना 7 प्रतिशत उछाल दर्ज की है।
दुनिया की दूसरे नंबर की क्रिप्टोकरेंसी एथेरियम ब्लॉकचेन की ईथर 0.99 प्रतिशत नीचे आई है और यह मंगलवार सुबह 3306.15 डॉलर पर कारोबार कर रही थी। कार्डानो 3.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2.40 डॉलर की कीमत पर थी। वहीं बिनांस कॉइन 1.90 प्रतिशत नीचे गिरकर 400.72 प्रतिशत डॉलर पर थी।












Click it and Unblock the Notifications