बिटकॉइन में 13% उछाल, 32 लाख के ऊपर पहुंची एक टोकन की कीमत

नई दिल्ली, 1 मार्च। क्रिप्टोकरेंसी बाजार के लिए मंगलवार का दिन शानदार रहा है जिसमें बिटकॉइन समेत अधिकांश प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी के दाम में बढ़ोतरी देखी गई है। क्रिप्टो बाजार ने भी जबर्दस्त बढ़त देखी है और बीते 24 घंटे में ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप 10.92 प्रतिशत बढ़कर 1.90 ट्रिलियन डॉलर हो गया है। वहीं इसी अवधि के दौरान ट्रेडिंग वॉल्यूम 33.62 प्रतिशत बढ़कर 108.99 अरब डॉलर हो गया।

Bitcoin

बीते 24 घंटे में डिसेंट्राइज फाइनेंस (डेफी) की कुल मात्रा 17.05 अरब डॉलर रही जो कि इस दौरान क्रिप्टोकरेंसी के ट्रेडिंग वॉल्यूम का 15.65 प्रतिशत है। स्थिर सिक्कों की कुल मात्रा 90.04 अरब थी जो 24 घंटे के क्रिप्टोक्यूरेंसी ट्रेडिंग वॉल्यूम का लगभग 82.62 प्रतिशत था।

6 घंटे में 40 हजार बढ़ी कीमत
बाजार में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों पर नजर डालें तो पता चलता है कि 1 मार्च को डिजिटल टोकन का बाजार प्रभुत्व 1.07 प्रतिशत बढ़कर 42.99 प्रतिशत पहुंच गया था। बिटकॉइन 43,062 डॉलर पर कारोबार कर रही थी जो दोपहर दो बजे के करीब 43,390 डॉलर पर पहुंच गई। रुपये में देखें तो बिटकॉइन की कीमत 32,29,547 रुपये थी जो दोपहर में बढ़कर 32,70,280 रुपये पहुंच गई। इस तरह छह घंटे के अंदर इसकी कीमत 40 हजार रुपये बढ़ गई है।

मार्केट कैप के हिसाब से बाजार की दूसरी बड़ी क्रिप्टोकरेंसी एथेरियम ब्लॉकचेन का टोकन ईथर 2,24,599 रुपये पर कारोबार कर रही थी। पिछले दिन के मुकाबले इसमें 8.39 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है।

कार्डानो ने 7.32 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है और यह 74.69 रुपये पर कारोबार कर रही है। एवलांचे 14.26 प्रतिशत की जबर्दस्त वृद्धि के साथ 6700 रुपये पर पहुंच गया है।

अन्य क्रिप्टोकरेंसी में पोलकाडॉट 4.37 प्रतिशत के साथ 1442 रुपये पर, लाइटकॉइन 6.02 प्रतिशत के साथ 8680 रुपये पर कारोबार कर रही थी। वहीं टीथर ने 2.07 फीसदी की गिरावट देखी है। मंगलवार सुबह यह डिजिटल टोकन 77.47 रुपये पर था।

अब नजर मीमकॉइन पर जिसमें एसएचआईबी 6.35 फीसदी ऊपर आया है जबकि डोजकॉइन 4.77 फीसदी तेजी के साथ आगे बढ़ा है। लूना ने तो 20.89 प्रतिशत की जबर्दस्त उछाल देखी है और यह 6830 रुपये पर पहुंच गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+