पेट्रोल-डीजल के दाम में हो रही बढ़ोतरी के बीच, लगातार 5वें दिन राहत की खबर
नई दिल्ली, 11 अप्रैल। जिस तरह से पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी हो रही है उससे आम जनता की जेब पर भारी दबाव पड़ रहा है। लेकिन राहतभरी खबर यह है कि आज पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। पिछले पांच दिनों से मेट्रो शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी नहीं की गई है। दिल्ली में पेट्रोल के दाम 105.41 रुपए प्रति लीटर हैं जबकि मुंबई में रिकॉर्ड 120.51 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गए हैं। वहीं डीजल की बात करें तो इसके दाम भी पिछले कुछ दिनों से स्थिर हैं, दिल्ली में डीजल 96.67 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है जबकि मुंबई में 104.77 रुपए प्रति लीटर।

देश के अलग-अलग शहरों की बात करें तो कोलकाता में पेट्रोल 115.12 रुपए प्रति लीटर, डीजल 99.83 रुपए प्रति लीटर है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल 110.89 रुपए प्रति लीटर, डीजल 100.94 रुपए प्रति लीटर हैं। लखनऊ की बात करें तो यहां पेट्रोल 105.25 रुपए प्रति लीटर है जबकि डीजल 96.83 रुपए प्रति लीटर है। बेंगलुरू में पेट्रोल 111.09 रुपए प्रति लीटर, डीजल 94.79 रुपए प्रति लीटर है। गांधी नगर में पेट्रोल 105.29 रुपए प्रति लीटर है, डीजल 99.64 रुपए प्रति लीटर है।
Recommended Video
गौर करे वाली बात है कि कच्चे तेल की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में कैसी है उसी के आधार पर हर रोज पेट्रोल-डीजल के दाम में संशोधन किया जाता है। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम व हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर रोज तेल की कीमतों में बदलाव करती हैं। 22 मार्च के बाद से अभी तक 15 बाद पेट्रोल के दाम में बढ़ोत्तरी की है। पेट्रोल में तकरीबन 10 रुपए और डीजल के दाम में भी तकरीबन 10 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications