Budget के बाद पहली बार इतना सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमत 700 रुपए फिसली, जानिए आज 10 ग्राम सोने का भाव
नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को मोदी सरकार का बजट पेश किया बजट पेश होने के अगले कारोबारी दिन सोने की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को सोना 281 रुपए नीचे गिर गया। वहीं चांदी की कीमत में उससेस भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई। चांदी का भाव 720 रुपए प्रति किलोग्राम तक नीचे गिर गया।

सोना हुआ सस्ता
बजट पेश होने के एक दिन बाद सोने और चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर सोने की कीमत में गिरावट आने का असर घरेलु बाजार पर भी दिखा। सोमवार को हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोने की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सोना 281 रुपए गिरकर 41748 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले शनिवार को सोना 42029 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई।

चांदी की कीमत हुई धड़ाम
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई। चांदी 712 रुपए गिरकर 47506 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। औद्योगिक मांग कम होने से चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को चांदी का दाम 48,218 रुपए से गिरकर 47,506 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

सस्ता सोना खरीदने का मौका
बाजार एक्सपर्ट के मुताबिक वैश्विक बाजार में पीली धातु में आई कमजोरी का असर घरेलु बाजार पर पड़ा। जिसकी वजह से सोने की कीमतों में नरमी देखने को मिली। वहीं आपको बता दें कि आपके पास सस्ता सोना खरीदने का मौका है। 17 फरवरी को तीन राज्यों में कई केंद्रों पर सोनमे की नीलामी होने वाली है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा और झारखंड के कई शहरों में 17 फरवरी को सुबह 10 बजे से सोने की नीलामी होगी। सोने पर कर्ज देने वाली कंपनी मण्णापुरम फाइनेंस उन गिरवी रखे सोने की नीलामी करने जा रही हैं, जिनके कर्जदारों ने पैसों का भुगतान नहीं किया।












Click it and Unblock the Notifications