Big News: रात 12 बजे ने नहीं कर पाएंगे पैसे ट्रांसफर, अगले 14 घंटों के लिए ठप रहेगी ये बैंकिंग सर्विस
Big News: रात 12 बजे ने नहीं कर पाएंगे पैसे ट्रांसफर, अगले 14 घंटों के लिए ठप रहेगी ये बैंकिंग सर्विस
नई दिल्ली। अगर आपको किसी को ऑनलाइन रुपए भेजना है तो आपके लिए ये जरूरी खबर है। आज रात 12 बजे से ऑनलाइन फंड ट्रांसफर की सुविधा पूरी तरह से ठप रहेगी। अगले 14 घंटे तक आप रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) के तहत फंड ट्रांसफर नहीं कर सकेंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से इस बात की अहम जानकारी साझा की गई है। लोगों को जरूरी काम पहले ही निपटा लेने की अपील की कई है।

14 घंटे बंद रहेगी ये सुविधा
ऑनलाइन बैंकिंग सुविधा के तहत पैसे ट्रांसफर करने की रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) की सुविधा के तहत आज रात 12 बजे से पैसे भेजने की सुविधा उपलब्ध नहीं रहेगी। 14 घंटों के लिए आरटीसीएस की सुविधा बंद रहेगी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से इसकी जानकारी साझा की गई है। आरबीआई की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक बैंकिंग सिस्टम को और मजबूत और सुरक्षित बनाने के लिए तकनीकी अपग्रेडेशन के कारण 14 घंटों के लिए आरटीजीएस की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।

रविवार 2 बजे तक बंद रहेगी फंड ट्रांसफर की ये सुविधा
आरबीआई की ओर से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई है। आरबीआई द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक यह सुविधा 18 अप्रैल 2021, रविवार को रात 12 बजे से लेकर दोपहर के 2 बजे तक उपलब्ध नहीं रहेगी। केंद्रीय बैंक ने कहा है कि डिजिटल बैंकिंग के फंड ट्रांसफर की इस आरटीजीएस सर्विस की गुणवत्ता और सेफ ट्रांसजैक्शन को बढ़ावा देने के लिए आरटीजीएस सिस्टम के डिजास्टर रिकवरी टाइम को और बेहतर बनाने के लिए बैंकिंग तकनीक का अपग्रेडेशन किया जा रहा है, जिसके चलते 14 घंटों के लिए यह सर्विस बंद रहेगी।

जारी रहेगी NEFT सर्विस
इस दौरान जहां आरटीजीएस सर्विस बंद रहेगी तो वहीं नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (NEFT) की मदद से फंड ट्रांसफर कर सकेंगे। यानी एनईएफटी सिस्टम पहले की तरह ही काम करता रहेगा। आपको बता दें कि रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट यानी आरटीजीएस सर्विस की मदद से आप ऑनलाइन तरीके से एक खाते से दूसरे खाते में बड़ी राशि ट्रांसफर कर सकते हैं। चंद मिनटों के भीतर आप लाखों का ट्रांजैक्शन घर बैठे कर सकते हैं। आप इस सेवा की मदद से न्यूनतम दो लाख रुपए की राशि भेज सकते हैं, वहीं अधिकतम की कोई सीमा नहीं है।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications