SBI खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, बैंक ने ब्याज दरों में किया बड़ा बदलाव, जानें क्या होगा आप पर असर

नई दिल्ली। अगर आपका भी बैंक खाता देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक में है तो ये खबर आपके लिए बेहद खास है। बैंक ने ब्याज दरों में बदलाव किया है। देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने होम लोन की ब्याज दरों में 0.05 प्रतिशत की मामूली कटौती की और ये नई दरें 10 मई से लागू हो चुकी हैं।

 एसबीआई का तोहफा

एसबीआई का तोहफा

एसबीआई ने ब्याज दर में बदलाव किया है। बैंक ने लोन की ब्याज दर में 0.05 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। इससे होम लोन और ऑटो लोन लेने वाले कस्टमर्स के लिए ईएमआई (EMI) को बोझ थोड़ा कम हो गया है। हालांकि ये राहत बहुत छोटी है, लेकिन ग्राहकों के लिए खुशखबरी है।

 FD पर होगा फायदा

FD पर होगा फायदा

एसबीआई बैंक ने MCLR दर को 8.50 फीसदी सालाना से घटाकर 8.45 प्रतिशत कर दिया है। यानी एमसीएलआर की दर में कटौती हुई है। बैंक ने एमसीएलआर दर में 0.05 फीसदी की कटौती की है। बैंक ने 10 मई को इण सीएलआर में कटौती की और अप्रैल के बाद अब दूसरी बार ब्याज दरों को घटाकर राहत दी। बैंक ने RBI द्वारा रेपो रेट 25 बेसिस प्वांइट की कमी के बाद ये फैसला किया। बैंक ने सेविंग अकाउंट में 1 लाख से अधिक जमा पर ब्याज दर को 3.5 फीसद से घटाकर 3.25 फीसदी कर दिया। हालांकि 1 लाख से कम के जमा पर कोई बदलाव नहीं किया गया। एसबीआई सेविंग अकाउंट में 1 करोड़ रुपये तक जमा पर 3.5 फीसद की ब्याज दर और 1 करोड़ से अधिक जमा पर ब्याज दर 4 फीसदी दे रहा है।

 SBI दे रहा है कार जीतने का मौका

SBI दे रहा है कार जीतने का मौका

एसबीआई ने अपने ग्राहकों के लिए खास ऑफर पेश किया है, जिसके जरिए ग्राहक नई हुंडई सैंट्रो कार जीत सकते हैं। आपको सैंट्रो कार का मालिक बनने के लिए एक रुपये खर्च भी नहीं करना है। बैंक के ग्राहकों के पास इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए 30 जून 2019 तक का सीमित समय है। एसबीआई के ट्वीट के मुताबिक अगर एसबीआई कस्टमर Yono ऐप से हुंडई वेन्यू कार की बुकिंग करते हैं तो उन्हें कार जीतने का मौका मिल सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+