महंगाई के झटके साथ शुरू हुआ अक्टूबर, LPG सिलेंडर की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी
नई दिल्ली। अक्टूबर महीने की शुरुआत महंगाई के झटके के साथ हो रही है। 1 अक्टूबर को एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी हुई। सरकार ने 1 अक्टूबर को घरेलू प्राकृतिक गैस के दाम में बढ़ोतरी कर दी। इससे पहले 1 सितंबर को भी बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस के दाम में 15.50 रुपए की बढ़ोतरी की गई। अब एक बार फिर से रसोई गैस की कीमत में बढ़ोतरी कर दी गई है।
1 अक्टूबर को घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 15 रुपए की बढ़ोतरी कर दी गई। इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमत 605 रुपए हो गई है। वहीं 19 किलो वाला गैस सिलेंडर अब लोगों को 1085 रुपए में मिलेंगे।
दिल्ली के बाद मुंबई की बात करें तो यहां अब 14.2 किलो का बिना सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर 574 रुपए में मिलेगा, जबकि कोलकाता में 630 रुपए में, जबकि चेन्नई में 620 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा। नए दाम 1 अक्टूबर, 2019 से अगले छह महीने के लिए प्रभावी होगा। आपको बता दें कि नेचुरल गैस की कीमतें हर छह माह में तय की जाती हैं। हर साल 1 अप्रैल और एक अक्टूबर को गैस की कीमतों में बदलाव किया जाता है।