LPG Cylinder Price: मार्च के पहले दिन लगा बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए क्या हो गई कीमत?
LPG Cylinder Price hike today: मार्च माह के पहले दिन ही ग्राहकों को बड़ा झटका लगा है क्योंकि ऑयल कंपनियों ने LPG सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। त्योहारी सीजन में बढ़ी डिमांड और इंटरनेशनल मार्केट में कीमतें प्रभावित होने की वजह से आज LPG सिलेंडर के दाम में 25.50 रुपए की वृद्दि की गई है।

19KG कॉमर्शियल सिलेंडर के बढ़े दाम
लेकिन ये बढ़ोतरी 19KG कॉमर्शियल सिलेंडरों पर हुई है लेकिन 14 किलो वाले घरेलू LPG गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जो कि बड़ी राहत की बात है। आपको बता दें कि दिल्ली-मुंबई में कॉमर्शियल सिलेंडरों के दाम 25.50 रु और कोलकाता में 24 रु और चेन्नई में 23 रु की क गई है।
नई कीमतों के बाद चारों शहर में अब एलपीजी सिलेंडर के दाम निम्नलिखित हैं
- दिल्ली में 1795 रुपए
- कोलकाता में 1911 रुपए
- मुंबई में 1749 रुपये
- चेन्नई में 1960 रुपये
मालूम हो कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमतें आज से लागू हो गए हैं। मालूम हो कि हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां एलपीजी के दाम अपडेट करती हैं। एक फरवरी को भी 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर (Commercial Cylinder Price) के दाम बढ़ाए गए थे, तब इनकी कींमत 14 रु बढ़ाई गई थी।
हवाई ईंधन के दाम भी बढ़े
आज केवल एलपीजी के ही दाम नहीं बढ़े हैं, बल्कि आज तेल कंपनियों ने आज हवाई ईंधन के दाम भी बढ़ाए हैं, हवाई ईंधन की कीमतों में 624.37 रुपये किलो प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है, नई कीमतें आज से लागू हैं लेकिरन पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई चेंज नहीं है इसलिए आम लोगों का काफी राहत है।












Click it and Unblock the Notifications