अब JIO लोगों के घर, बिजनेस, कार में पहुंचाएगा DTH की भी सुविधा, खर्च करेगा 23 मिलियन डॉलर
Recommended Video

मुंबई। रिलायंस जियो को लेकर मूडीज इंवेस्टर सर्विस का दावा है कि वह जियो नेटवर्क को बेहतर करने के लिए 23 बिलियन डॉलर रुपए खर्च करने जा रही है। भारत की सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी जियो की सेवा को बेहतर करने के लिए अगले तीन-चार सालों में 23 बिलियन डॉलर रुपए खर्च करेंगे, ताकि इसकी सेवाओं को और भी बेहतर किया जा सके। जियो के इस कदम के बाद लोगों को इंटरनेट की सुविधाएं तकरीबन हर जगह मुहैया कराई जाएंगी, इसमे घर से लेकर, दुकान, बिजनेस और कार तक शामिल है।

19 जनवरी को पेश होगी रिपोर्ट
रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड चला रही है और उसने अभी तक इसपर 31 बिलियन डॉलर रुपए खर्च कर दिए हैं, ताकि भारत के मोबाइल सेक्टर में वह अपने पैर मजबूत कर सके। जियो को 2016 में शुरू किया गया था, जिसके चलते देश की चार सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनियां मुंश्किल का सामना कर रही हैं। वहीं मूडीज के दावे पर जियो के प्रवक्ता की ओर से कुछ नहीं कहा गया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज 19 जनवरी को अपनी तिमाही की रिपोर्ट पेश करेगी।

हर जगह मिलेगी सुविधा
सिंगापुर की मूडीज के विकास हलन का कहना है कि रिलायंस जियो फाइबर टू होम, डिजिटल टीवी और मोबाइल फोन की सेवा को बेहतर करने के लिए बड़ा खर्च करने की तैयारी में है। कुछ पैसे कंपनी फोर्थ जेनरेशन के फोन बनाने और इससे जुड़ी नेटवर्क की कीमत को कम करने के लिए भी खर्च करेगी। इसके साथ ही जियो इसकी तैयारी कर रही है कि वह हैवी डेटा सर्विस को लोगों के घरों, बिजनेस और कार तक को जोड़ सके।

बड़ी कंपनियों के लिए बना चुनौती
गौरतलब है कि जिस तरह से मुकेश अंबानी ने जियो को लॉच किया है उसके बाद तमाम नेटवर्क कंपनियों के बीच कीमतो को लेकर जंग छिड़ गई है, जियो ने फोन कॉल को मुफ्त कर दिया है, शुरुआत में जियो ने मुफ्त में इंटरनेट और फोन कॉल की सुविधा शुरू की थी, जिसके बाद से तमाम नेटवर्क कंपनियों के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा, यहां तक कि टाटा डोकोमो कंपनी को बेचना पड़ा और कई कंपनियां बंद हो गई। लेकिन जिस तरह से पिछले वर्ष जुलाई माह में जियो फोन लॉच की घोषणा की गई इसके बाद फोन की दुनिया में भी रिलायंस नई प्रतिस्पर्धा की तैयारी में है।
इसे भी पढ़ें- 2GB डाटा पैक: सभी कंपनियों से सस्ता है Reliance Jio का प्लान, एयरटेल का 50 रुपये महंगा












Click it and Unblock the Notifications