धनतेरस पर सोना खरीदने से पहले जान लें सोने की कीमत, लगेगा जोरदार झटका

धनतेरस पर सोना खरीदने से पहले जान लें सोने की कीमत, लगेगा जोरदार झटका

नई दिल्ली। दिवाली-धनतेरस पर लोग बढ़-चढ़कर सोने की खरीदारी करते हैं। धनतेरस के दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है, लेकिन इस बार सोने की बढ़ती कीमत ने सोने की खरीद की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी है। सोने की कीमत में फिर से तेजी आई है। धनतेरस 2019 (Dhanteras 2019) पर सोने की कीमत में और बढ़ोतरी होने कते आसार है। अगर सोने के आज की भाव की बात करें तो आज सोने की कीमत में 75 रुपए का इजाफा हुआ।

 धनतेरस से पहले सोना महंगा

धनतेरस से पहले सोना महंगा

सोने की कीमत में एक बार फिर से बढ़ोतरी हुई है। गुरुवार को सोना 75 रुपए महंगा हुआ। आज दिल्ली सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने के भाव में 75 रुपए का इजाफा हुआ और सोना 38,945 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी तेजी देखने को मिली। चांदी का दाम 110 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ गया।

सोने की कीमत में तेजी जारी

सोने की कीमत में तेजी जारी

बाजार जानकारों के मुताबिक सोने की कीमत में अभी तेजी का दौर जारी रहेगा। फेस्टिव सीजन के कारण सोना-चांदी अभी और महंगे होंगे। स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से बढ़ी मांग का असर सोने की कीमत पर पड़ा है। इसी मांग का असर है कि धन तेरस से एक दिन पहले सोने की कीमत में बढ़ोतरी हुई। सोना 75 रुपए बढ़कर 38,945 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने की कीमत में बढ़ोतरी का एक कारण रुपए में कमजोरी भी रही। हालांकि ग्लोबल मार्केट में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में सुस्ती दिखी।

 धनतेरस पर 1 रुपए में खरीदे सोना

धनतेरस पर 1 रुपए में खरीदे सोना

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी असर दिखा। धन तेरस से ठीक एक दिन पहले चांदी 110 रुपए उछलकर 46,410 रुपए से 46,520 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। वहीं आप इन बढ़ती कीमतों से परेशान होने के बजा ए आप सिर्फ 1 रुपए में सोना खरीद सकते हैं। आप को न क्वालिटी की टेंशन लेनी है और न वजन की। आप जितने अमाउंट का सोना खरीदना चाहे खरीद सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+