करवा चौथ के मौके पर सोने में आई बड़ी गिरावट, चांदी की चमक बढ़ी

नई दिल्ली। करवा चौथ (Karwa Chauth 2019) के दिन सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई। अब तक सोने की चमक जारी थी और उम्मीद की जा रही है कि धनतेरस और दिवाली को देखते हुए सोने की कीमत में में अभी तेजी जारी रहेगी, लेकिन करवा चौथ के दिन सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली।

Big Falls on Gold Rate on Karwa Chauth, Know Todays Gold and Silver Rate

गुरुवार को सोने की कीमत

गुरुवार को सोने की कीमत में भारी गिरावट दर्ज की गई। सोना 105 रुपए नीचे लुढ़क गया। करवा चौथ के मौके पर सोने की कीमत में गिरावट आई। कमजोर वैश्विक संकेतों और रुपए में आई मजबूती के कारण राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में सोने की कीमतों मेंगिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को सोना 105 रुपए गिरकर 38,985 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। हालांकि, चांदी कीमतों में प्रति किलोग्राम 509 रुपए की बढ़ोत्‍तरी दर्ज की गई और चांदी 46,809 रुपए पर पहुंच गया।

चांदी की चमक बढ़ी

गुरुवार को चांदी की कीमत में तेजी आई।गुरुवार को चांदी 46,300 प्रति किलोग्राम के स्‍तर पर बंद हुई थी। बाजार जानकारों के मुताबिक अमेरिका-चीन व्‍यापार सौदे की संभावना की वजह से सोने की कीमत में गिरावट आई है। वैश्विक बाजार की बात करें तो यहां सोना 1,488 डॉलर प्रति औंस के स्‍तर पर कारोबार कर रहा था,जबकि चांदी 17.45 डॉलर के स्‍तर पर कारोबार कर रही थी। सोने के निवेशकों के लिए ये खबर राहत भरी है। पिछले एक साल के दौरान सोने में निवेश पर लगभग 25 फीसद का रिटर्न मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+