Gold Rate Today: उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद धड़ाम हुआ सोना, चांदी की चमक भी फीकी
Gold Rate Today: उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद धड़ाम हुआ सोना,जानें आज का भाव
नई दिल्ली। सोमवार को अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद मंगलवार को सोने की कीमत धड़ाम हो गई। मंगलवार को सोने की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सोना 250 रुपए सस्ता हो गया। घरेलू मांग कम होने के बाद सोने की कीमत में गिरावट आई और सोना 35720 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई, हालांकि ये गिरावट मामूली रही। चांदी की कीमत में 10 रुपए की मामूली गिरावट दर्ज की गई।

उच्चतम स्तर पर पहुंचे के बाद धड़ाम हुआ सोना
सोमवार को ऑलटाइम हाई स्तर पर पहुंचने के बाद सोने की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को कमजोर वैश्विक संकेतों और घरेलू मांग में गिरावट के चलते सोना 250 रुपए टूटकर 35270 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 35,720 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 250 रुपए गिरकर 35,720 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 35,550 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं 8 ग्राम वाली गिन्नी की कीमत 27,400 रुपए रहा।

चांदी में मामूली गिरावट
मंगलवार को चांदी की कीमत में मामूली गिरावट दर्ज की गई। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का की मांग घटाने से चांदी की कीमत में 10 रुपए की मामूली कमी देखने को मिली और चांदी 41,950 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। वैश्विक स्तर की बात करें तो चांदी भाव 16.47 डॉलर प्रति औंस रहा।साप्ताहिक डिलिवरी वाली चांदी में 38 रुपए की गिरावट आई। चांदी का सिक्के की लिवाली कीमत 84,000 रुपए प्रति सैकड़ा और बिकवाली कीमत 85,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रही।

सोने में बड़ी गिरावट की वजह
बाजार जानकारों के मुताबिक डॉलर के मजबूत होने की वजह से वैकल्पिक निवेश के रूप में सोने की मांग घटी। जिसकी वजह से कारोबारी रुख में भी सुस्ती देखी गयी। वहीं स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से मांग घटने की वजह से सोना कमजोर हुआ। वहीं अमेरिका के लोन सीमा समझौते और यूरोपीय केंद्रीय बैंक की मीटिंग से पहले डॉलर सूचकांक के मजबूत होने से सोने की कीमतों में भारी कमी देखी गई।












Click it and Unblock the Notifications