सोने की कीमत में आई साल की सबसे बड़ी गिरावट, जानिए 10 ग्राम Gold की आज की कीमत
नई दिल्ली। मंगलवार 7 जनवरी को सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई। आज दिल्ली सरार्फा बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 170 रुपए गिरकर 41,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं चांदी की कीमत में 700 रुपए लुढ़ककर आज 48,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

सोने की कीमत में बड़ी गिरावट
मंगलवार को सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई। सोना 170 रुपए गिरवकर 41,970 रुपए से नीचे खिसककर 41800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई । अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव का असर सोने की कीमत पर पड़ा, लेकिन ईरान द्वारा कोई जवाबी कार्रवाई नहीं करने से तनाव कुछ कम हुआ है। अंतरार्ष्ट्रीय स्तर पर निवेशकों ने थोड़ी राहत की सांस ली है, इसका असर मंगलवार को सोने की कीमत पर पड़ा। अंतरार्ष्ट्रीय बाजार में मंगलवार को सोना 1,566.90 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई जिसका असर आज स्थानीय बाजार पर दिखा। सने की आज की कीमत की बात करें तो दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना स्टैंडर्ड की की मत 41,800 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा तो वहीं सोना बिटुर 41630 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं गिन्नी 31,100 रुपए प्रति 8 ग्राम पर रही।

चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट
मंगलवार को सोने के साथ- साथ चांदी की कीमत भी धड़ाम हो गई। चांदी 700 रुपए लुढ़ककर 48,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। वहीं वैश्विक बाजार में चांदी हाजिर 0.07 डॉलर की बढ़त में 18.16 डॉलर प्रति औंस बोली गयी।

क्यों आई सोने-चांदी की कीमत में गिरावट
सोमवार को जहां सोने-चांदी की कीमत में तेजी आई तो वहीं मंगलवार को कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। बाजार एक्सपर्ट के मुताबिक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए में आई मज़ूबती के चलते सोने की कीमतों में गिरावट आई है। इसके अलावा वैश्विक बाजार में सोने की कीमत में आई सुस्ती का असर घरेलु बाजार पर भी दिखा। हालांकि उम्मीद जताई गई कि आने वाले दिनों में सोने की कीमत में तेजी आएगी।












Click it and Unblock the Notifications