फेसबुक के बाद अब Google कर सकता है रिलायंस जियो में 30 हजार करोड़ का निवेश, जल्द होगा ऐलान
नई दिल्ली। रिलायंस जियो में एक के बाद एक बड़े निवेश हो रहे हैं। जियो प्लेटफॉर्म में निवेश की शुरुआत 22 अप्रैल को फेसबुक के साथ हुए, जिसके बाद ताबड़तोड़ 13 कंपनियों ने जियो में निवेश किया। अब एक बड़ी कंपनी रिलायंस जियो प्लेटफॉर्म में निवेश करने की तैयारी कर रही है। टेक कंपनी गूगल जियो में निवेश कर सकती है। दोनों कंपनियों के बीच अंतिम दौर की बातचीत जारी है। माना जा रहे हैं कि अगले एक -दो हफ्ते में इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी कंपनी गूगल लगभग रिलायंस जियो में 4 बिलियन डॉलर यानी करीब 30 हजार करोड़ रुपए का निवेश कर सकती है। अगले कुछ हफ्तों में इसकी घोषणा संभव है। गूगल का ये निवेश जियो में दूसरा सबसे बड़ा निवेश होगा। वहीं रिलायंस जियों में 14वां निवेश होगा।
फेसबुक ने जियो में 43 हजार करोड़ रुपए का निवेश किया था। अगर गूगल 30 हजार करोड़ का निवेश करती है तो ये में दूसरा सबसे बड़ा निवेश होगा। वहीं उम्मीद की जा रही है कि रिलायंस इंडस्ट्री की AGM मीटिंग में चैयरमैन मुकेश अंबानी इसे लेकर संकेत दे सकते है। आपको बता दें कि सोमवार को गूगल ने घोषणा की थी कि वो भारत में 75 हजार करोड़ रुपए के निवेश करेगी। गूगल का ये निवेश इक्विटी इनवेस्टमेंट, पार्टनरशिप और ऑपरेशनल इन्फ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से होगा। आपको बता दें कि अमेरिकी कंपनी फेसबुक ने सबसे पहले रिलायंस जियो में निवेश की शुरुआत की, जिसके बाद सिल्वर लेक, विस्टा इक्विटी, जनरल अटलांटिक, केकेआर, मुबादला, आबूधाबी इन्वेस्टमेंट, टीपीजी, एल केटरटन, पीआईएफ और अब इंटेल कैपिटल शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications