अब अश्लील साइटों पर रोक लगाएगा 'हर-हर महादेव' ऐप,एडल्ट वीडियो आते ही बजने लगेगा भजन

नई दिल्ली। अक्सर जब हम इंट रनेट पर कुछ सर्च कर रहे होते हैं या फिर सोशल मीडिया पर एक्टिव होते हैं तो कुछ आपत्तिजनक और अश्लील साइट्स अपने आप खुल जाती है। अगर आपके आसपास कोई हो और आपकी स्क्रीन पर इस तरह की चीजें खुल जाए तो शर्मिंदगी की स्थिति बन जाती है। ऐसे में आज जिस ऐप के बारे में हम आप को बताने जा रहे हैं उसकी मदद से आप ऐसी असहज स्थितियों से खुद को बचा सकेंगे। आइए आपको बतातें है कि कौन सा है वो ऐप और कैसे वो आपको अश्लील और आपत्तिजनक साइटों से बचाएगा।

 एडल्ट साइटों से बचाएगा ये ऐप

एडल्ट साइटों से बचाएगा ये ऐप


ये ऐप आपको अचानक से आपके स्क्रीन पर आने वाली पॉर्नोग्रफी, हिंसा, गंदे संदेशों से से बचाएगा। इस ऐप को बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के न्यूरॉलजिस्ट और उनकी टीम ने मिलकर बनाया है। इस ऐप की मदद से आप उन साइट्स को बंद कर सकते हैं, जो बिना आपके क्लिक के ही आपके स्क्रीन पर खुल जाते हैं। जिन साइटों को आप पसंद नहीं करते और जो अश्लीलता परोसती है, उन साइटों से आप बच सकते हैं।

 हर-हर महादेव ऐप

हर-हर महादेव ऐप


इस ऐप को हर-हर महादेव का नाम दिया गया है। इस नाम के पीछे वजह ये बताई गई है कि चूंकि इस ऐप की मदद से अवांछित साइट्स खुलते के बाद भक्ति गीत बजने लगते हैं इसलिए इसे भगवान से जुड़ा नाम दिया गया है। इस ऐप को लेकर लोगों को जानकारी दी जा रही है।

 ऐप से बजने लगेगा भक्ति गीत

ऐप से बजने लगेगा भक्ति गीत


इस ऐप की खासियत है जैसे ही आप इस ऐप को डाउनलोड करते हैं उसके बाद जैसे ही आप की स्क्रीन पर अवांछित साइट्स खुलती है तो ऐप से भक्ति संगीत बजने लगता है। इस ऐप से जुड़े न्यूरॉलजी विभाग के डॉ विजयनाथ मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस ऐप की मदद से वेबसाइट ब्लॉक किया जा सकेगा। ये ऐप एक तरह से इंटरनेट फिल्टरिंग का काम करेगा। इस ऐप को बनाने में करीब 6 महीने का वक्त लगा। इसकी मदद से करीब 3800 साइट्स ब्लॉक किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+