फ्लिपकार्ट से ऑर्डर किया सोने का सिक्का, जब डिब्बा खोला तो उड़ गए होश

बेंगलुरु। ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। लोग मामूली से मामूली और कीमती से कीमती चीजें ऑनलाइन वेबसाइटों से ऑर्डर कर रहे हैं। बेंगलुरु के रहने वाले एक युवक ने ई कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट से सोने का सिक्का ऑर्डर किया। तय वक्त पर उसका ऑर्डर भी पहुंच गया, लेकिन जब उसने डिब्बा खोला तो उस के होश उड़ गए। युवक ने फ्लिपकार्ट से सोने का सिक्का मंगवाया था, लेकिन उसके 20 ग्राम गोल्ड कॉइन के बदले कंपनी ने उसे खाली डिब्बा भेज दिया।

 Bengaluru Man Orders Rs 61,755 Gold Coin From Flipkart, Gets Empty Box
जानकारी के मुताबिक एएचएएल के पास बसावानगर में रहने वाले 33 साल के अमित कुमार गर्ग ने फ्लिपकार्ट से 20 ग्राम सोने का सिक्का ऑर्डर किया था। 8 दिसंबर को फ्लिपकार्ट से 20 ग्राम का एक सोने का सिक्का ऑर्डर किया था औक बदले में अमित ने 61,755 रुपए ऑनलाइन पेमेंट की थी। पीवीसी लॉजिस्टिक्स के कर्मचारी ने 28 दिसंबर को उनका पार्सल घर पर पहुंचा दिया। अमित ने उस डिब्बे को डिलिवरी ब्वॉय के सामने ही खोला। जैसे ही उन्होंने डिब्बा खोला उसकी आंखे फटी की फटी रह गई। डिब्बे में कोई सोने का सिक्का था ही नहीं।

जब अमित ने डिलिवरी ब्वॉय से इस बारे में पूछा तो उसने कहा कि वो कंपनी के हेल्पलाइन पर कॉल करे। अमित ने कंपनी में शिकायत भी दर्ज करवाई। पीड़ित ने फ्लिपकार्ट को पेमेंट प्रूफ और डिब्बे की अनबॉक्सिंग का सीसीटीवी फुटे भी कंपनी को भेजा। कंपनी कहा कि उनकी शिकायत का जल्द निपटारा होगा, लेकिन जब महीनों बीत जाने के बाद भी फ्लिपकार्ट की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई तो अमित ने 21 जुलाई को पुलिस में इसकी रिपोर्ट लिखाई।पुलिस ने अमित की शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+