Bengaluru Gold Rate Today: बजट 2026 के बाद क्या है सोने का भाव? बढ़ा या घटा? जानें ताजा भाव
Bengaluru Gold Rate: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को देश का बजट पेश किया था, जिसके बाद बाजार धड़ाम हो गया, सोने और चांदी के दामों में भारी गिरावट आई है लेकिन इस गिरावट से ग्राहकों को कुछ राहत मिली है, लेकिन कई निवेशक अभी भी नई खरीदारी को लेकर सावधानी बरत रहे हैं।

बेंगलुरु के ज्वैलर्स ने बताया कि कई ग्राहक सोना खरीदने से पहले यह देखने का इंतज़ार कर रहे हैं कि कीमतें और गिरेंगी या नहीं। Bengaluru में आज सोने का रेट (2 फरवरी, 2026) शहर में लेटेस्ट रेट के अनुसार, सोना कुछ दिन पहले की तुलना में सस्ता है:
- 24 कैरेट सोना: ₹1,60,570 प्रति 10 ग्राम (₹16,057 प्रति ग्राम)
- 22 कैरेट सोना: ₹1,47,190 प्रति 10 ग्राम (₹14,719 प्रति ग्राम)
- 18 कैरेट सोना: ₹1,20,430 प्रति 10 ग्राम (₹12,043 प्रति ग्राम)
Bengaluru Gold Rate: बेंगलुरु में सोने की कीमतें क्यों बदलती हैं?
बजट के बाद हुए मार्केट रेट में बदलाव, इंटरनेशनल मार्केट में सोने के भाव, गोल्ड के रेट के गिरावट का कारण है, हालांकि बजट के बाद इंपोर्ट ड्यूटी में कटौती नहीं की गई लेकिन फिर भी भाव गिर गए हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि सोने के रेट क्यों लगातार गिर रहे हैं।

Bengaluru Gold Rate update: डॉलर की मजबूती
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें डॉलर में तय होती हैं। जब अमेरिकी डॉलर मजबूत होता है, तो अन्य मुद्राओं के मुकाबले सोना महंगा हो जाता है। इससे सोने की मांग घटती है और कीमतों पर दबाव पड़ता है।
Sone ka Bhav: ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कम होना
अमेरिकी फेडरल रिजर्व समेत कई केंद्रीय बैंक ब्याज दरों को लंबे समय तक ऊंचा रखने के संकेत दे रहे हैं। ज्यादा ब्याज दरों के माहौल में निवेशक सोने के बजाय बॉन्ड और फिक्स्ड इनकम इंस्ट्रूमेंट्स की ओर झुकते हैं, जिससे गोल्ड की डिमांड घटती है।
Gold Rate: शेयर बाजार की मजबूती
जब शेयर बाजार अच्छा प्रदर्शन करता है, तो निवेशक जोखिम वाले एसेट्स में पैसा लगाना पसंद करते हैं। मजबूत इक्विटी मार्केट के कारण सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने से निवेशकों का रुझान कम हो जाता है।

Sone Ka Price: गोल्ड ETF
गोल्ड ETF (Exchange Traded Fund) में निवेशक जब पैसा निकालते हैं, तो बाजार में सोने की सप्लाई बढ़ जाती है। हाल ही में कई ग्लोबल गोल्ड ETF से आउटफ्लो देखने को मिला है, जिसने कीमतों को नीचे खींचा।












Click it and Unblock the Notifications