Banking News: SBI खाताधारकों के लिए अच्छी खबर, ATM फ्रॉड रोकने के लिए आया नया फीचर

Banking News: SBI खाताधारकों के लिए अच्छी खबर, आया नया फीचर

नई दिल्ली। State Bank of India. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने खाताधारकों के लिए नया फीचर पेश किया है। अपने खाताधारकों को ATM फ्रॉड से बचाने के लिए एसबीआई ने नया फीचर पेश किया है। SBI ने ट्वीट कर इस नए पीचर की जानकारी अपने खाताधारकों के साथ साझा की है। SBI ने अपने ग्राहकों को सुरक्षित बैंकिंग ट्रांजेक्शन ( Banking Transaction) और जमापूंजी को सुरक्षित रखने के लिए नया कदम उठाया है।

 SBI ने पेश किया नया फीचर

SBI ने पेश किया नया फीचर

अपने खाताधारकों के लिए SBI ने नया फीचर पेश किया है। SBI ने अपने ट्विटर हैंडल से जानकारी साझा की है, जिस में अपने खाताधारकों को बैंक ने फ्रॉड से बचाने के लिए कदम उठाए हैं। बैंक ने नए फीचर में खाताधारकों को उनके रजिस्टर्ड फोन नंबर पर SMS अलर्ट भेजने की पहल शुरु की है। बैंक के नए फीचर के मुताबिक जब भी बैंक को ATM से बैलेंस इंक्वायरी( Balance) या मिनी स्टेटमेंट के लिए रिक्वेस्ट मिलेगी, SBI उस ATM कार्ड से संबंधित अपने ग्राहकों को SMS भेजकर अलर्ट करेगा।

 SMS भेजकर खाताधारकों को करेगा अलर्ट

SMS भेजकर खाताधारकों को करेगा अलर्ट

नए फीचर में बैंक अपने खाताधारकों को ATM में मिनी स्टेटमेंट या बैंक बैलेंस की रिक्वेट मिलने पर भी SMS भेजकर अलर्ट करेगा। SMS भेजकर बैंक अपने खाताधारकों को अलर्ट करेगा साथ ही यह कंफर्म किया जा सकेगा कि ट्रांजेक्शन ग्राहक कर रहा है । SMS मिलते ही खाताधारक अलर्ट हो जाएगे, अगर ट्रांजैक्शन उनके द्वारा नहीं किया जा रहा होगा। अगर ट्रांजैक्शन कोई और कर रहा होगा तो वो बैंक द्वारा भेजे गए SMS अलर्ट मिलते ही अपने डेबिट कार्ड को ब्लॉक करा सकता है।

 ऐसे सुरक्षित रखें अपना खाता

ऐसे सुरक्षित रखें अपना खाता

बैंक द्वारा भेजे गए SMS अलर्ट के मिलते ही अगर आप खुद ट्रांजैक्शन नहीं कर रहे हैं तो आप फौरन अपने डेबिट कार्ड को ब्लॉक कर अपनी जमापूंजी को सुरक्षित रख सकते हैं। बैंक ने खाताधारकों को सलाह दी है कि खाताधारक बैंक द्वारा भेजे जा रहे SMS अलर्ट को नजरअंदाज न करें। कई बार फॉड करने वाले हैकर्स आपके खाते में बैलेंस जानने के लिए स्कैमर्स के जरिए कोशिश करते हैं। जैसे ही SBI खाताधारक के एटीएम से ऐसी कोशिश होगी, ग्राहक को बैंक का अलर्ट मिल जाएगा और अपना कार्ड ब्लॉक करवाकर फ्रॉड से बच सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+