SBI ने दिया तोहफा, फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में किया बदलाव, जानें अब कितना होगा फायदा
SBI का तोहफा,फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में किया बदलाव, जानें अब कितना होगा फायदा
नई दिल्ली। SBI revises fixed deposit. देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने फिक्स्ड डिपॉजिट्स (Fixed deposit rates) पर मिलने वाली ब्याज दरों में बदलाव किया है। SBI ने एफडी की ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर अपने ग्राहकों को फायदा दिया है। बैंक ने चुनिंदा मैच्योरिटी वाले एफडी की ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। नई ब्याज दरों को 8 जनवरी से लागू कर दिया गया है। यानी अब आपको एसबीआई में एफडी करवाने पर पहले से अधिक ब्याज मिलेगा।
Banking News: RBI ने रद्द किया एक और बैंक का लाइसेंस, अटके कई खाताधारकों के पैसे, जानें क्या है नियम
SBI ने दिया तोहफा
SBI ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्यााज दरों में बदलाव किया है। SBI ने FD की ब्याज दर बढ़ा दी है। बैंक ने 1 साल के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दर को 10 बेसिस प्वाइंट के लिए बड़ा दिया है। बैंक ने एफडी की ब्यज दरों को रिन्यूवल के साथ-साथ नई डिपॉजिट पर भी ब्याज दरों को बड़ा दिया है। बैंक ने एफडी पर ब्याज दरों में 0.10 फीसदी की बढ़ोतरी की है। बैंक ने कुछ चुनिंदा मैच्योरिटी पीरियड की एफडी पर नई लागू किया है। एसबीआई ने डॉमेस्टिक रिटेल टर्म डिपॉजिट के साथ-साथ डॉमेस्टिक बल्क टर्म डिपॉजिट की ब्यज दरों में भी बदलाव किया है।
क्या है नई ब्याज दरें
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने 2 करोड़ तक के जमा के लिए 7 दिन से 45 दिन के लिए FD की ब्याज 3.30 फीसदी कर दिया है। वहीं इस पीरियड के लिए सीनियर सिटीजन क 3.80 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। 46 दिन से 179 दिन के लिए FD पर 4.80 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा तो वहीं वरिष्ठ नागरिकों को भी इसी दर पर ब्याज मिलेगा। 180 दिन से 210 दिन के लिए FD पर 4.80 प्रतिशत और सीनियर सीटिजन के लिए 5.30 प्रतिशत ब्याज मिलता है। वहीं 211 दिन से 1 साल के लिए 5 प्रतिशत की दर स और वरिष्ठ नागरिकों को 5.30 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा।
एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज
SBI में 1 साल से 2 साल क लिए FD करवाने पर 5.50 प्रतिशत की दर से और वरिष्ठ नागरिकों को 6% की दर स ब्याज मिलेगा। वहीं 2 साल से 3 साल के लिए 5.50% की दर स और वरिष्ठ नागरिकों को 6% की दर स ब्याज मिलेगा। वहीं 3 से 5 साल तक एफडी के लिए 5.70 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 6.20% की दर से ब्याज मिलता है। जबकि 5 साल से 10 साल के लिए 5.70% और सीनियर सिटीजन के लिए 6.50% की दर से ब्याज मिलता है।