खबर आपके काम की: अक्टूबर में 11 दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, निपटा लें जरूरी काम

नई दिल्ली। ये खबर आप के काम की है। इस खबर को अगर आप ने इग्नोर किया तो आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल अक्टूबर में त्यौहारों की वजह से बैंकों में लंबी छुट्टी होने वाली है। ऐसे में हमारी सलाह यहीं है कि आप 7 अक्टूबर से पहले अपने बैंक का जरुरी काम निपटा लें। 1 अक्टूबर तक नहीं किया ये काम तो बैंक बैलेंस होने के बावजूद भी अकाउंट से नहीं निकाल पाएंगे पैसा

bank

आपको बता दें कि दशहरा, दिवाली जैसे कई त्‍यौहारों के अक्टूबर में छुट्टियों की भरमार है। इन छुट्टियों में बैंक 11 दिनों तक बंद रहेंगें। वहीं सबसे अहम की अक्टूबर के पले हफ्ते में बैंक 5 दिनों तक लगातार बंद रहेंगे। 8 अक्‍टूबर को दूसरा शनिवार है। इसके बाद 9 को रविवार और 10 और 11 को दशहरा की छुट्टी है। वहीं 12 अक्टूबर को मुहर्रम की छुट्टी रहेगी। ऐसे में 5 दिनों की लंबी छुट्टी एक साथ है।

भूल से ATM पर ना करें ये गलती, वरना छोटी सी गलती पड़ सकती है भारी

जबकि 2 अक्‍टूबर को रविवार के साथ-साथ गांधी जयंती की छुट्टी है। वहीं 30 और 31 अक्‍टूबर को बैंक में दिवाली की छुट्टी है। महीने के रविवार और चौथा शनिवार को जोड़कर बैंक कुल 11 दिनों के लिए बंद रहेंगे।

ऐसे में अगर आपने दिवाली पर नई कार या घर खरीदने का मन बनाया है और बैंक से लोन लेना चाहते हैं तो हमारी सलाह है कि आप इसे जल्दी ही निपटा लें। वहीं बैंकों में छुट्टी के चलते सबसे ज्‍यादा मुश्किल चैक के क्लियरेंस को लेकर आ सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+