Bank Shut Down: दिवाली से पहले खाताधारकों को जोर का झटका, RBI ने इस बैंक पर जड़ा ताला
Bank Shut Down: दिवाली से पहले खाताधारकों को जोर का झटका, RBI ने इस बैंक पर जड़ा ताला
Bank Shut Down. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने एक बार फिर से बड़ा फैसला लेते हुए एक और बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया है। बैंकिंग नियमों की अनदेखी के बाद आरबीआई ने पुणे स्थित सेवा विकास सहकारी बैंक (Seva Vikas Co-operative Bank) बैंक का लाइसेंस रद्द करने का फैसला किया है। सोमवार, यानी 10 अक्टूबर से ही बैंक को बंद करने का फैसला लिया गया।

आरबीआई की ओर से 10 अक्टूबर, 2022 को इस बारे में एक अधिसूचना जारी की गई, जिसके मुताबिक बैंक के पास न तो पर्याप्त पूंजी है और न ही निवेश प्राप्त करने या कमाई करने की कोई संभावनाएं हैं, ऐसे में बैंक को जारी रखना खाताधारकों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। बैंक की वित्तीय स्थिति को देखते हुए बैंक का लाइसेंस रद्द करने का फैसला लिया गया है। रिजर्व बैंक ने सभी परिस्थितियों को देखते हुए सोमवार 10 अक्टूबर, 2022 से बैंक के कारोबार को बंद करने का फैसला किया है।












Click it and Unblock the Notifications