Banking News: बैंक ने बदले नियम, अब कैश जमा करने और खाते से निकालने पर भी लगेगा चार्ज
Banking News: बैंक ने बदले नियम, अब कैश जमा करने और खाते से निकालने पर भी लगेगा चार्ज
नई दिल्ली। बैंक खाते के नियमों में समय-समय पर बदलाव किए जाते हैं। बैंक खाताधारकों से बैंकिंग सेवाओं पर चार्ज भी वसूलता है। बैंक खाते में अपनी जमापूंजी निकालने पर भी आपको चार्ज देना पड़ता है तो वहीं बैंक में कैश जमा करने पर भी आपको बैंक को सर्विस चार्ज देना पड़ता है। बैंक की ओर से समय-समय पर इस सर्विस चार्ज में बदलाव भी किया जाता है। बैंकों में पैसा जमा करने और खाते से अपना जमा पैसा निकालने पर भी आपको चार्ज देना पड़ेगा। बैंक ऑफ बड़ौदा( Bank of Baroda) के इस नियम के बारे में विस्तार से जानते हैं...

बैंक ऑफ बड़ौदा का नया नियम
बैंक ऑफ बड़ौदा ने पैसे जमा करने और निकालने के नियम में बदलाव किया है। अब बैंक में खाताधारकों को अपना पैसा जमा करने और निकालने के लिए भी फीस देनी पड़ेगी। बैंक ऑफ बड़ौदा की वेबसाइस पर दिए गए सर्विस चार्ज में इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। नए नियम के मुताबिक तय सीमा से ज्यादा बैंकिंग करने पर खाताधारकों को अलग से शुल्क लगेगा।

जमा-निकासी पर लगेगा चार्ज
बैंक ऑफ बड़ौदा( Bank of Baroda) के नए नियम के मुताबिक खाताधारकों को चालू खाते, बचत खाते में से कैश क्रेडिट लिमिट और ओवरड्राफ्ट अकाउंट से कैश जमा-निकासी के लिए अलग-अलग चार्ज देना होगा। हर तरह के खाते के लिए यह चार्ज अलग-अलग होगा। बैंक ऑफ बड़ौदा के नियम के मुताबिक लोन अकाउंट के लिए महीने में तीन बार के बाद खाताधारक जितनी बार अपने खाते से पैसा निकालेंगे, उन्हें हर बार 150 रुपए चार्ज के तौर पर भुगतान करना होगा। वहीं बचत खाते में तीन बार के बाद पैसा निकालने पर 40 रुपए सर्विस चार्ज देना होगा।

पैसे जमा करने पर भी लगेगा चार्ज
बैंक ऑफ इंडिया के नए नियम के मुताबिक खाताधारकों को खाते में पैसा जमा करने पर भी चार्ज देना पड़ेगा। बैंक के सीसी, चालू और ओवरड्राफ्ट खातों के लिए खाताधारक एक दिन में 1 लाख तक की रकम बिना किसी शुल्क के जमा कर सकता है। वहीं 1 लाख से अधिक रकम होने पर 1000 रुपए पर 1 रुपए चार्ज, जो कि न्यूनतम 50 रुपए और अधिकतम 20000 रुपए शुल्क के तौर पर चुकाना होगा।

तीन बार पैसा निकालने पर कोई शुल्क नहीं
बैंक के नए नियम के मुताबिक एक महीने में तीन बार पैसे निकालने पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। वहीं चौथी बार के बाद से हर बार खाते से पैसा निकालने पर 150 रुपए चार्ज देना पड़ेगा। वहीं सेविंग अकाउंट वाले खाताधारकों को चौथी बार से हर बार 40 रुपए चार्ज के तौर पर देना पड़ेगा। वहीं जनधन खाताधारकों को बैंक खाते में जमा करने पर कोई शुल्क नहीं लगेगा, लेकिन तय सीमा के बाद खाते से पैसे निकालने पर 100 रुपए का चार्ज देना होगा।

इन सर्विस पर भी लगेगा चार्ज
आपको बता दें कि बैंक अपने एनपीए को कम करने के लिए ऐसे चार्ज लगाता रहता है। फोलियो चार्ज के नाम पर बैंक खाताधारकों पर अलग-अलग सर्विस के लिए तारक्ज वसलूते हैं। बैंक खाताधारकों से लेजर फोलियो चार्ज के तौर पर 200 रुपए वसूलता है। वहीं चेकबुक के लिए प्रति लीफ के लिए 3 से 5 रुपए वसूलता है। इसके अलावा मिनिमम बैलेंस, लोन प्रोसेसिंग आदि चार्ज वसूले जाते हैं।
-
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
Poonam Pandey ने 14 दिन के लिए की शादी? मुस्लिम पति ने दिया गहरा दर्द, तलाक के 6 साल बाद कैसे हुईं प्रेग्नेंट? -
'यहां पैसा कम मिलता है,' एडम जैम्पा ने IPL को लेकर दिया विवादित बयान, PSL की सैलरी से पकड़ा गया झूठ -
Today Gold Silver Price: जयपुर में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट्स -
IPS Anshika Verma ने शादी के बाद खेल-खेल में IPS पति केके बिश्नोई को कैसे पछाड़ा? घूंघट में छिपा था राज! -
Kal Ka Match Kon Jeeta 31 March: कल का मैच कौन जीता- PBKS vs GT -
Israel Iran War: कौन था हुसैन अल-जौहरी? जिसे मारने के लिए इजराइल और अमेरिका ने तेहरान तक हिला दिया! -
Ayushi Singh कौन हैं? Vande Bharat Train में ऐसा क्या खाया, जो भयानक सूजे होंठ? बेटा भी बीमार, कटघरे में IRCTC -
War Lockdown Notice क्या है? भारत में क्यों होने लगा सरकारी नोटिस Viral? पर्दे के पीछे का सच करेगा परेशान?












Click it and Unblock the Notifications