Flash Back 2022: इस साल बैंक निफ्टी ने लोगों को किया मालामाल, जानिए किस बैंक ने सबसे ज्यादा मुनाफा दिया
शेयर बाजार में इस साल कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं। लेकिन बैंक निफ्टी पर इस साल इसका कोई खास असर नहीं हुआ है। अहम बात यह है कि इस वर्ष बैंक निफ्टी ने निफ्टी को पीछे छोड़ दिया।

Flash Back 2022: शेयर बाजार में पिछले कुछ सालों से बड़ी उठापटक देखने को मिल रही है। इसकी एक बड़ी वजह कोरोना महामारी और रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध है। पिछले दो साल यानि वर्ष 2020 और 2021 की बात करें तो बैंक निफ्टी में कुछ खास तेजी देखने को नहीं मिली है। जिस तरह से निफ्टी ने अच्छी तेजी दिखाई उस तरह का प्रदर्शन बैंक निफ्टी में देखने को नहीं मिला। लेकिन 2022 में बैंक निफ्टी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए निफ्टी में बेहतरीन प्रदर्शन करके दिखाया है।

बैंक निफ्टी ने निफ्टी को छोड़ा पीछे
बैंक निफ्टी की बात करें तो 2018 में 6.35 फीसदी, 2019 में 18.41 फीसदी, 2020 में 2.79 फीसदी, 2021 में 13.49 फीसदी और इस साल अभी तक 22.15 फीसदी की बढ़त दिखाई है। वहीं बैंक निफ्टी के मुकाबले निफ्टी की बात करें तो 2018 में निफ्टी में 4.09 फीसदी, 2019 में 11.53 फीसदी, 2020 में 14.90 फीसदी, 2021 में 24.12 फीसदी, 2022 में 7.05 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। यानि इस साल बैंक निफ्टी ने निफ्टी के मुकाबले लगभग तीन गुना अधिक की बढ़त दिखाई है।

स्टेट बैंक ने मारी बाजी
इस साल यानि 2022 में अभी तक सबसे अधिक रिटर्न देने वाले बैंक की बात करें तो इसमे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सबसे ऊपर है। स्टेट बैंक ने इस साल 31.88 फीसदी का रिटर्न दिया। दूसरे पायदान पर आईसीआईसीआई बैंक जिसने 24.88 फीसदी का रिटर्न दिया। वहीं निफ्टी बैंक ने 22.15 फीसदी का रिटर्न तो एचडीएफसी बैंक ने 8.52 फीसदी व निफ्टी ने 7.05 फीसदी का रिटर्न इस साल अभी तक दिया है।

लोन ग्रोथ में बढ़ोत्तरी
एचडीएफसी बैंक की बात करें तो पहली बार पिछले तीन साल में एचडीएफसी बैंक ने बैंक निफ्टी से अधिक रिटर्न दिया है। एचडीएफसी बैंक ने 2018 में 14.55 फीसदी, 2019 में 18.51 फीसदी, 2020 में 12.56 फीसदी, 2021 में 3 फीसदी और 2022 में अभी तक 8.52 फीसदी का रिटर्न दिया है। एचडीएफसी बैंक में इस वर्ष जहां लोन ग्रोथ 2022 के आखिरी तिमाही में 20.83 फीसदी रही तो आईसीआईसीआई में 17.07 फीसदी और स्टेट बैंक में 11 फीसदी रही है।












Click it and Unblock the Notifications