Bank Holidays May 2026: फटाफट निपटा लें अपने काम, मई में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक! चेक करें छुट्टियों की लिस्ट
Bank Holidays May 2026: अगले महीने यानी मई 2026 में अगर आप बैंक जाकर कोई बड़ा लेनदेन या जरूरी कागजी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मई महीने के लिए छुट्टियों की आधिकारिक लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें कई बड़े त्योहारों और जयंती के कारण बैंकों में कामकाज नहीं होगा। अगर आपने समय रहते बैंक छुट्टियों के शेड्यूल पर नजर नहीं डाली, तो आपको बैंक के गेट से वापस लौटना पड़ सकता है।
मई का महीना छुट्टियों के लिहाज से काफी खास है क्योंकि इस बार महीने की शुरुआत से लेकर अंत तक कई मौकों पर बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहने वाली हैं। देश के अलग-अलग राज्यों में स्थानीय परंपराओं और त्योहारों के हिसाब से बैंक बंद रहेंगे।

कुल मिलाकर रविवार और शनिवार की छुट्टियों को जोड़ लिया जाए, तो मई में 10 से ज्यादा दिन ऐसे होंगे जब शाखाओं में पब्लिक डीलिंग नहीं होगी।
Bank Holidays In May 2026: मई 2026 में बैंक अवकाश की पूरी लिस्ट
- 1 मई (शुक्रवार): बुद्ध पूर्णिमा, महाराष्ट्र दिवस और मजदूर दिवस के कारण देश के अधिकांश राज्यों में बैंक बंद रहेंगे (कुछ चुनिंदा राज्यों को छोड़कर)।
- 9 मई (शनिवार): रवींद्रनाथ टैगोर जयंती के अवसर पर पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे। साथ ही, दूसरा शनिवार होने के कारण पूरे देश में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
- 16 मई (शनिवार): सिक्किम में 'राज्य दिवस' के उपलक्ष्य में बैंकों में अवकाश रहेगा
- 26 मई (मंगलवार): काजी नजरुल इस्लाम की जयंती पर त्रिपुरा में बैंकिंग सेवाएं बाधित रहेंगी।
- 27 मई (बुधवार): बकरीद (ईद-उल-अधा) के मौके पर देश के बड़े हिस्से में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, कुछ दक्षिण और उत्तर-पूर्वी राज्यों में इस दिन काम हो सकता है।
- 28 मई (गुरुवार): महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में बकरीद की छुट्टी के चलते बैंक शाखाएं नहीं खुलेंगी।
सप्ताहंत की छुट्टियां (Weekend Holidays):
मई 2026 में कुल 5 रविवार और 2 शनिवार (दूसरा और चौथा) की वजह से भी बैंक बंद रहेंगे:
- रविवार: 3, 10, 17, 24 और 31 मई।
- चौथा शनिवार: 23 मई।
छुट्टियों में कैसे निपटेंगे आपके काम?
बैंक की शाखाएं बंद रहने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आपकी बैंकिंग सेवाएं रुक जाएंगी। आज के डिजिटल युग में आप एटीएम (ATM), नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI का इस्तेमाल 24 घंटे कर सकते हैं। ऑनलाइन फंड ट्रांसफर और बिल भुगतान जैसी सुविधाएं छुट्टियों के दिन भी सामान्य रूप से काम करती रहेंगी। केवल फिजिकल चेक क्लियरेंस और शाखा से जुड़े दस्तावेजों के काम के लिए ही आपको बैंक खुलने का इंतजार करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications