Bakrid 2023: 'बकरीद' पर कई राज्यों में बैंक रहेंगे बंद, कही लिस्ट में आपका राज्य तो नहीं? चेक करें यहां

Bakrid 2023: ईद-उल-अजहा यानी 'बकरीद' का त्योहार 29 जून को मनाया जाएगा, जिसके लिए अभी से मुस्लिम परिवारों में तैयारियां चल रही हैं तो वहीं 'बकरा मंडी' में भी जबरदस्त ढंग से रौनक देखी जा रही है।

कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे

लेकिन इन सबके बीच खास बात ये है कि इस दिन कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे इसलिए अगर आपको बैंक से संबंधित कोई काम है या पैसे निकालने हैं या भिजवाने हैं तो इस दिन से पहले जरूर निपटा लें, वरना आपको दिक्कत हो सकती है।

Bakrid 2023

इन जगहों पर बकरीद पर बंद रहेंगे बैंक

  • श्रीनगर
  • नई दिल्ली
  • शिमला
  • अगरतला
  • अहमदाबाद
  • आइजोल
  • बेंगलुरु
  • भोपाल
  • चंडीगढ़
  • चेन्नई
  • देहरादून
  • गुवाहाटी
  • हैदराबाद
  • आंध्र प्रदेश
  • हैदराबाद
  • तेलंगाना
  • इंफाल
  • जयपुर
  • जम्मू
  • कानपुर
  • कोलकाता
  • लखनऊ
  • पटना
  • पणजी
  • शिलांग
  • रांची

इस जगहों पर 'बकरीद' पर खुले रहेंगे बैंक

  • मुंबई
  • नागपुर
  • कोच्चि
  • बेलापुर
  • भुवनेश्वर
  • गंगटोक
  • तिरुवनंतपुरम

हालांकि बैंक जरूर बंद रहेंगे लेकिन ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और एटीएम चलते रहेंगे केवल मैन्यूली प्रकियाएं अवकाश वाले दिन नहीं हो पाएंगी जैसे कि चेक से जुड़ा या खाते से जुड़ा काम नहीं हो पाएगा, हालांकि इसके बकरीद के अगले दिन जरूर बैंक खुल जाएंगे और सारी सर्विस पहले की ही तरह से काम करने लग जाएंगी।

'बकरीद' क्यों कहलाता है कुर्बानी का पर्व?

मालूम हो कि 'बकरीद' को कुर्बानी का पर्व कहते हैं इसे अरबी भाषा में 'ईद ए कुर्बां' के नाम से संबोधित किया जाता है। अरबी में 'बकर' का अर्थ है 'बड़ा जानवर जो जिबह किया जाता है और ईद-ए-कुर्बां का मतलब है 'कुर्बानी की भावना'। इस दिन पैंगबर साहब खुदा का कहने पर अपने बेटे की कुर्बानी देने जा रहे थे लेकिन खुदा ने खुश होकर उनके बेटे को जीवनदान दिया था। इसी वजह से ये पर्व कुर्बानी का दिन बन गया। आपको बता दें पर्व ईद उल फित्र यानी की मीठी ईद को दो महीने और नौ दिन के बाद मनाई जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+