Bank Holiday: जल्दी निपटा लें जरूरी बैंकिंग काम, 7 से 12 मई तक बंद रहेंगे बैंक! जानें कहां, कब और क्यों?
Bank Holiday May 2025 Schedule:क्या आप भी बैंक का कोई जरूरी काम करने की सोच रहे हैं? तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। मई 2025 में बैंक कई दिनों तक बंद रहने वाले हैं।
7 मई से लेकर 12 मई तक अलग-अलग कारणों से देश के कई हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आपको पैसे निकालने, चेक क्लियर करवाने या कोई जरूरी ट्रांजैक्शन करनी है, तो जल्दी कर लें।

कहां-कहां और कब-कब बैंक रहेंगे बंद?
- 7 मई - पंचायत चुनाव (असम) Assam Panchayat Election Holiday: असम में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के चलते 7 मई को गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे। बाकी राज्यों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे।
- 9 मई - रवींद्रनाथ टैगोर जयंती Rabindranath Tagore Jayanti Bank Holiday: कोलकाता और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में 9 मई को रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती के कारण बैंक बंद रहेंगे। अन्य राज्यों में बैंक खुले रहेंगे।
- 10 मई - दूसरा शनिवार: हर महीने के दूसरे शनिवार को आरबीआई के नियमों के तहत देशभर के सभी बैंक बंद रहते हैं।
- 11 मई - रविवार: सभी बैंकों में अवकाश होता है।
- 12 मई - बुद्ध पूर्णिमाBuddha Purnima Bank Holiday: इस दिन अगरतला, आइजोल, बेलापुर, भोपाल, देहरादून, ईटानगर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर जैसे शहरों में बैंक बंद रहेंगे।
जानिए छुट्टियों के पीछे की वजह
असम पंचायत चुनाव:
असम में पंचायत चुनाव दो चरणों में हो रहे हैं। 7 मई को दूसरे चरण का मतदान है, इसलिए वहां छुट्टी घोषित की गई है। ये चुनाव असम पंचायत राज अधिनियम 1994 के तहत होते हैं।
रवींद्रनाथ टैगोर जयंती:
रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती को पश्चिम बंगाल में बड़े सम्मान के साथ मनाया जाता है, खासकर शांतिनिकेतन में। इसी वजह से बैंक भी इस दिन वहां बंद रहते हैं।
बुद्ध पूर्णिमा:
यह त्योहार गौतम बुद्ध के जन्म की याद में मनाया जाता है और बौद्ध धर्म का सबसे पवित्र दिन माना जाता है। इस दिन भारत के कई शहरों में बैंक अवकाश रहता है।
बैंकिंग सेवाओं पर क्या असर पड़ेगा?
अगर आप RTGS, NEFT या ECS जैसी सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं, तो ध्यान रखें कि इन छुट्टियों के दौरान ये सेवाएं भी सीमित हो सकती हैं। खासकर 10 और 11 मई को जब पूरा देश बैंकिंग से दूर रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications