Bank Holiday in October 2023: अक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, पूरे 16 दिन बैंक रहेंगे बंद, देखें List
Bank Holiday in October 2023: अक्टूबर का महीना त्योहारों से भरा हुआ है इसलिए इस महीने काफी छुट्टियां देखने को मिलेंगी। जिसके कारण बैंक 16 दिन बंद रहने वाले हैं। त्योहारी सीजन में आपका कोई काम ना अटके इसलिए यहां हम आपके लिए लाए हैं अक्टूबर महीने की बैंक हॉलीडे की लिस्ट, जिसे देखकर आप अपने काम और घूमने की, दोनों की प्लानिंग आसानी से कर सकते हैं।

अक्टूबर 2023 में बैंकों की छुट्टियां
- 1 अक्टूबर: रविवार
- 2 अक्टूबर : गांधी जयंती (राष्ट्रीय अवकाश)
- 8 अक्टूबर:रविवार
- 14 अक्टूबर: महालया (पश्चिम बंगाल)
- 14 अक्टूबर: दूसरा शनिवार
- 15 अक्टूबर: रविवार
- 18 अक्टूबर : कटि बिहू (असम)
- 21 अक्टूबर : दुर्गा पूजा (महा सप्तमी) (असम, मणिपुर, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल)
- 22 अक्टूबर: रविवार
- 23 अक्टूबर : दशहरा (महा नवमी)/ (आंध्र प्रदेश, असम, कर्नाटक, केरल, नागालैंड, ओडिशा, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल)
- 23 अक्टूबर :आयुध पूजा/दुर्गा पूजा/विजय दशमी (आंध्र प्रदेश, असम, कर्नाटक, केरल, नागालैंड, ओडिशा, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल)
- 24 अक्टूबर: दशहरा (विजयादशमी)/दुर्गा पूजा (आंध्र प्रदेश और मणिपुर को छोड़कर हर जगह)
- 25 अक्टूबर: दुर्गा पूजा (दसैन) (सिक्किम)
- 26 अक्टूबर: दुर्गा पूजा (दसैन)/विलय दिवस (सिक्किम, जम्मू और कश्मीर)
- 27 अक्टूबर : दुर्गा पूजा/दसैन (सिक्किम)
- 28 अक्टूबर : लक्ष्मी पूजा (पश्चिम बंगाल)
- 28 अक्टूबर : दूसरा शनिवार
- 29 अक्टूबर: रविवार
- 31 अक्टूबर : सरदार पटेल की जयंती (गुजरात)
हालांकि बैंकों के बंद होने की वजह से ऑन लाइन सेवाओं ओर एटीएम के ट्रांजेक्शन सर्विस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, आप आराम से ATM से पैसे निकाल पाएंगे। आपको बता दें कि आरबीआई हर महीने की छुट्टियों का कैंलेंडर अपडेट करता है, जिसमें कुछ त्योहारों पर तो पूरे भारत में छुट्टी होती है लेकिन कुछ हॉलीडे लोकल आधार पर होते हैं, जो कि क्षेत्रीय बैंक की शाखाएं अपने हिसाब से तय करती हैं।
शारदीय नवरात्र 2023
शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 15 अक्टूबर 2023 से हो रही है तो वहीं इसका समापन 23 अक्टूबर 2023 को होगा। 24 अक्टूबर को विजयादशमी का पर्व मनाया जाएगा तो वहीं इस बार शारदीय नवरात्रि पूरे 9 दिन की है, यानी कि मां दुर्गा की अराधना करने का मौका भक्तों को पूरे 9 दिनों तक मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications